फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ration card portability facility to be started in Haryana

अब दूसरे राज्यों के लाभार्थी हरियाणा में ले सकेंगे राशन, कई जिलों में ट्रायल भी शुरू

Fri, 29 May 2020 10:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 May 2020 10:24 PM IST
सार

  • लॉकडाउन में राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी को जल्द लागू करने की महसूस हो रही जरूरत
  • तकनीकी पहलुओं पर हो रहा काम, हरियाणा 'एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड' योजना का बनेगा हिस्सा 

विज्ञापन
Ration card portability facility to be started in Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हरियाणा में अब दूसरे राज्यों के लाभार्थी भी राशन ले सकेंगे। राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी सुविधा के चलते ऐसा संभव हो पाएगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हरियाणा ने इस संदर्भ में काम तेज कर दिया है। अभी इस योजना के तकनीकी पहलुओं पर काम किया जा रहा है। कहीं जगह बतौर ट्रायल इस पर काम भी किया गया है। 

विज्ञापन


जल्द ही इसे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। दरअसल, ये योजना केंद्र सरकार की एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड योजना का हिस्सा है। जिसे गतवर्ष केंद्रीय खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता विभाग ने लागू किया था। अब हरियाणा भी जल्द इस योजना का हिस्सा बनेगा। विभागीय अफसरों का कहना है कि इस लॉकडाउन पीरियड में लाभार्थियों के लिए इस सुविधा की खासी जरूरत महसूस की जा रही है। इसलिए हरियाणा चाहता है कि जल्द से जल्द राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी को शुरू किया जाए।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शादी के लिए नई शर्त, प्रदेश से बाहर गई बरात तो दूल्हा-दुल्हन समेत बराती होंगे होम क्वारंटीन
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यों से लाभार्थियों का डाटा जुटा रहा हरियाणा
राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी योजना के तहत हरियाणा विभिन्न राज्यों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लाभार्थियों का डाटा जुटा रहा है। इसके अलावा विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर भी काम किया जा रहा है। हालांकि बतौर ट्रायल राजस्थान से सटे हिसार और सिरसा जिले में इसी सुविधा के तहत राजस्थान के कुछेक लाभार्थियों को राशन भी दिया गया है। 

पूरे प्रदेश में इस योजना की तमाम तकनीकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद लागू की जाएगी। इस योजना में यदि कोई लाभार्थी परिवार दूसरे राज्य में रहता है और उसके कुछ सदस्य अपने कामकाज के चलते हरियाणा में रहते हैं। वे अपने हिस्से का राशन यहां हरियाणा के राशन डिपो से ले सकेंगे।

इस योजना का सेंट्रलाइज्ड सिस्टम होने से संबंधित राज्य को मालूम चल जाएगा कि संबंधित परिवार के कुछ सदस्यों ने दूसरे राज्य में अपने हिस्से का राशन ले लिया है। ये सारी प्रक्रिया आधार से लिंक होगी। लाभार्थी दूसरे राज्यों से आए मजदूर, कामकाजी, किसान व अन्य हो सकते हैं।

इस योजना के तकनीकी पहलुओं पर काम किया जा रहा है। सभी राज्यों से उनके लाभार्थियों का डाटा भी एकत्रित करना है। राशन कार्ड की पोर्टेबिलिटी सुविधा शुरू होने के बाद हरियाणा में रहने वाले सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत लाभार्थी प्रवासियों को बहुत फायदा मिलेगा। इससे वे हरियाणा के किसी भी राशन डिपो से अपना वह राशन ले सकेंगे, जो उनकी राज्य सरकार उन्हें प्रदान करती है। एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड योजना का हिस्सा बनने के लिए भी हरियाणा सरकार जरूरी तैयारियों को मुकम्मल करने में जुटी है। - पीके दास, अतिरिक्त मुख्य सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed