फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rathyatra, jagannath rathyatra, jagannath rathyatra schedule, chandigarh isckon temple, chandigarh

5 को स्वस्थ हो जाएंगे भगवान जगन्नाथ, रथयात्रा का शेड्यूल जारी

Sun, 03 Jul 2016 07:54 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 03 Jul 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
rathyatra, jagannath rathyatra, jagannath rathyatra schedule, chandigarh isckon temple, chandigarh
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा - फोटो : फाइल फोटो
भगवान जगन्नाथ बीमार हैं, लेकिन वे 5 जुलाई को स्वस्थ हो जाएंगे। इस मौके पर चंडीगढ़ में विशाल रथयात्रा निकाली जाएगी। भगवान जगन्नाथ देवस्नान पूर्णिमा (20 जून) के दिन वे 108 घड़ा पानी से स्नान के बाद वे बीमार हो गए थे। मंदिर के पुजारी लक्ष्मी धर दास ने बताया कि ऐसी प्राचीन धार्मिक मान्यता के अनुसार है। उन्होंने कहा कि भगवान आम भक्त की तरह दिखना चाहते है कि तबीयत खराब होने पर परहेज किया प्रकार किया जाता है। भगवान पांच जुलाई को पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाएंगे।
विज्ञापन


भगवान के बीमार होने के बाद मंदिर में चावल का भोग बंद है। आरती नहीं हो रही है। भजन कीर्तन भी बंद है। मंदिर में घंटा और घडि़याल भी नहीं बज रहा है। भगवान जगन्नाथ का इलाज जड़ी बूटियों और फलों से हो रहा है। मंदिर का पट बंद है। मंदिर में भगवान का दर्शन भी बंद कर दिया गया है। भगवान के उपचार के लिए तीन पुजारियों जिसमें पंडित लक्ष्मी धर दास, गौतम पंडा और मिहिर मिश्रा को लगाया गया है।
विज्ञापन


पांच जुलाई को नेत्र उत्सव
मंदिर में भगवान जगन्नाथ का पांच जुलाई को नेत्र उत्सव होगा। मंदिर पर नया झंडा चढ़ाया जाएगा। भगवान का नयन खुलेगा। नए वस्त्र और आभूषण भगवान को धारण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह जुलाई को रथयात्रा
उत्कल सांस्कृतिक संघ के संयुक्त सचिव बी पात्रा ने बातया कि छह जुलाई को सेक्टर-31 के जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा का शुभारंभ होगा। पंजाब और हरियाणा के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। भगवान श्री जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भगण पर निकलेंगे। उसके बाद वे मौसी के घर चले जाएंगे। 14 जुलाई को बहुडा यात्रा होगी। उस यात्रा में भगवान मौसी के घर से मंदिर में लौटेंगे। रथयात्रा के बाद नौ दिनों तक मंदिर में धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed