फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rate of Lemon reached 200 rupees per kilo in Chandigarh

हाय महंगाई: 200 रुपये पहुंचा नींबू का दाम, दो साल से कम थी खपत, इस बार कम फसल के कारण आसमान पर दाम  

Sun, 10 Apr 2022 08:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 10 Apr 2022 08:59 PM IST
सार

आढ़ती कस्तूरी लाल शर्मा ने बताया कि वर्ष 2020 में अप्रैल माह में 15 रुपये किलो में नींबू बेचा था क्योंकि कोरोना के कारण उस समय लोग घरों में और होटल-रेस्टोरेंट बंद थे। इसके अलावा रेहड़ियों पर सोडा वाटर व नींबू पानी बेचने वालों का व्यवसाय भी बंद था।

विज्ञापन
Rate of Lemon reached 200 rupees per kilo in Chandigarh
चंडीगढ़ में 200 रुपये किलो हुआ नींबू का दाम। - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ में महंगाई ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। मिर्ची के दाम में कमी आते ही नींबू के रेट काफी ऊंचे हो गए हैं। शनिवार को सेक्टर-28 सब्जी मंडी में नींबू थोक में 170 से 180 रुपये किलो तक बिका, वहीं फुटकर में 200 से 220 और सेक्टरों में जाकर रेहड़ी पर 240 रुपये किलो तक नींबू लोगों तक पहुंचा। आढ़तियों ने बताया कि गर्मी आते ही नींबू की खपत काफी बढ़ गई है, वहीं आवक अभी कम है। ऐसे में लोगों तक महंगा सामान पहुंच रहा है। 

विज्ञापन


आढ़ती कस्तूरी लाल शर्मा ने बताया कि वर्ष 2020 में अप्रैल माह में 15 रुपये किलो में नींबू बेचा था क्योंकि कोरोना के कारण उस समय लोग घरों में और होटल-रेस्टोरेंट बंद थे। इसके अलावा रेहड़ियों पर सोडा वाटर व नींबू पानी बेचने वालों का व्यवसाय भी बंद था। वर्ष 2021 में कुछ हद तक राहत मिली थी। रेस्टोरेंट व होटल कम क्षमता के साथ खुले थे। पिछले साल अप्रैल में 110 रुपये किलो तक नींबू मिल गया था। दो बार से नींबू में नुकसान झेल रहे जमींदारों ने इस बार फसल कम कर दी। इससे मांग के अनुसार आवक नहीं हो सकी। इस समय मंदसौर से नींबू आ रहा है जो दिल्ली होते हुए चंडीगढ़ पहुंच रहा है। 

विज्ञापन

कुछ इस तरह रहे सब्जियों के दाम

सब्जी                  थोक              फुटकर              रेहड़ी
मिर्ची                 30 से 40            60                  80
भिंडी                  50 से 60           80                  100
शिमला मिर्च       30 से 35            50                  65 से 70
मटर                  40 से 42          55 से 60            70
प्याज                14 से 20          22 से 30            35 से 40
आलू                 10 से 12           16 से 18            20
खरबूजा             40 से 42             60                   70
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed