फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rate of Cremation and Helpline number written on Wall of cemetery in chandigarh

चंडीगढ़: दीवारों पर लिखा शवदाह पर खर्च का ब्योरा और हेल्पलाइन नंबर, मेयर-आयुक्त ने दिए थे निर्देश

Fri, 21 May 2021 12:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 May 2021 12:05 PM IST
सार

चंडीगढ़ में अब अंतिम संस्कार के लिए तीन हजार रुपये निर्धारित किए गए हैं। कोरोना संक्रमित के अंतिम संस्कार के लिए 1200 रुपये की सामग्री अतिरिक्त लगेगी।
 

विज्ञापन
Rate of Cremation and Helpline number written on Wall of cemetery in chandigarh
चंडीगढ़ में लगी अंतिम संस्कार की दरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम आयुक्त केके यादव व मेयर रविकांत शर्मा के निर्देश पर श्मशानघाटों की दीवार पर हेल्पलाइन नंबर व शवदाह पर होने वाले खर्च का ब्योरा लिख दिया गया है। शवदाह का समय भी दीवारों पर लिखा गया है। वहीं, पंडित को लोग अपनी स्वेच्छा से दक्षिणा दे सकते हैं। इसके अलावा गरीब या जरूरतमंदों के लिए निशुल्क दाह संस्कार का ब्योरा भी दीवारों पर लिखा गया है।  

विज्ञापन


मेयर रविकांत शर्मा और निगम आयुक्त केके यादव ने सेक्टर-25, इंडस्ट्रियल एरिया व मनीमाजरा स्थित श्मशानघाट का निरीक्षण किया था। इस दौरान दोनों जगहों के व्यवस्थापक से बातचीत भी की थी। इसके साथ ही वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा भी लिया था। श्मशानघाट पर ली जाने वाली सामग्री के बारे में भी जानकारी ली थी। सेक्टर-25 श्मशानघाट के व्यवस्थापक गुलशन ने शव के दाह संस्कार पर लिए जाने वाले खर्च की सारी जानकारी दी थी। 
विज्ञापन



ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने सेक्टर-25 श्मशानघाट और पार्षद देवेंद्र सिंह बबला ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्मशानघाट में लोगों से अतिरिक्त रुपये लेने का आरोप लगाया था। साथ ही कांग्रेस ने कोविड सेस से दाह संस्कार की प्रक्रिया को कराने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्मशानघाट पर लगाई गई सूची
शव के दाह संस्कार के लिए 3 हजार रुपये 
कोरोना संक्रमित के लिए 1200 रुपये की सामग्री अतिरिक्त
सामान्य शव के लिए 1500 रुपये की सामग्री अतिरिक्त
इलेक्ट्रिक शवदाह में कोरोना संक्रमित से 30 रुपये भी माफ 

हेल्पलाइन नंबर
श्मशानघाट में किसी भी समस्या के लिए 0172-2773340 पर कॉल करें
सेक्टर-25 श्मशानघाट पर किसी समस्या के लिए 734722525 पर फोन करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed