यहां हर पार्टी का होता है हर काम, महज 350 रुपए है दाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में हर पार्टी सत्ता हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। कहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हमशक्ल लाए जाते हैं तो कहीं आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल का मुखौटा पहने लोग झाड़ू वाला झंडा उठाकर फहराते दिखते हैं।
केजरीवाल का मुखौटा पहने लोग आप के वालंटियर नहीं हैं। यह सभी दिहाड़ी पर लाए गए मजदूर हैं। सड़कों पर आम आदमी पार्टी का प्रचार करते इन मजदूरों को 300-350 रुपये की दिहाड़ी पर लाया जाता है।
पैसे के साथ इनको एक समय का खाना और एक समय की चाय भी दी जाती है। ये सुबह आठ बजे आ जाते हैं और शाम छह बजे छुट्टी करके चले जाते हैं।
मजदूरी से तो आराम वाला है यह काम
इन मजदूरों का कहना था कि वो आम आदमी पार्टी के लिए ही नहीं बल्कि किसी भी पार्टी के लिए प्रचार करने को तैयार हैं, लेकिन उनको मजदूरी 350 रुपये ही चाहिए।
मजदूरी से तो आराम वाला है यह काम
केजरीवाल का मुखौटा पहने खड़े यह लोग मजदूरी करके अपना पेट पालते हैं। इस चुनाव तक उन्होंने मजदूरी छोड़ रखी है। इन मजदूरों में से एक ने कहा कि उनके पास लोग मजदूरी करवाने के लिए भी आते हैं लेकिन मजदूरी करने से यह काम करना ज्यादा आराम वाला है।
जब तक चुनाव हैं, तब तक हमने मजदूरी छोड़कर केजरीवाल बनना बेहतर समझा है।