{"_id":"61684bbed69e9a75fe4e8595","slug":"rashtriya-swayamsevak-sangh-will-not-conduct-annual-uniform-parade-on-dussehra-in-punjab-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन का असर: पंजाब में दशहरे पर होने वाली वार्षिक वर्दी परेड नहीं करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन का असर: पंजाब में दशहरे पर होने वाली वार्षिक वर्दी परेड नहीं करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
Thu, 14 Oct 2021 08:55 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 14 Oct 2021 08:55 PM IST
सार
आरएसएस ने स्थानीय इकाइयों से दशहरे पर परेड से बचने और स्थानीय स्तर पर छोटे कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है। स्वयंसेवकों को ये निर्देश लिखित में नहीं मौखिक रूप में दिए गए हैं। मौखिक रूप से सूबे में सभी स्वयंसेवकों को इस फैसले की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) इस बार पंजाब में दशहरे पर वार्षिक वर्दी परेड नहीं करेगा। आरएसएस ने यह फैसला किसान आंदोलन के चलते लिया है। दशकों से आरएसएस यह वार्षिक वर्दी परेड प्रदेश में करता रहा है। इसके जरिये स्वयंसेवी लाठी के साथ अपनी ताकत का प्रदर्शन करते रहे हैं। कभी-कभी हथियारों के साथ परेड भी की जाती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - पंजाब में बड़ा सियासी घटनाक्रम: अमरिंदर सिंह से मिले सीएम चन्नी, हाईकमान से मिलने पहुंचे सिद्धू
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक आरएसएस ने स्थानीय इकाइयों से दशहरे पर परेड से बचने और स्थानीय स्तर पर छोटे कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है। स्वयंसेवकों को ये निर्देश लिखित में नहीं मौखिक रूप में दिए गए हैं। मौखिक रूप से सूबे में सभी स्वयंसेवकों को इस फैसले की जानकारी दी गई है। आरएसएस की ओर से परेड रद्द करने का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब में कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के कारण यह वार्षिक वर्दी परेड रद्द की गई है। सभी स्वयंसेवकों को सलाह दी गई है कि वह स्थानीय स्तर पर छोटे-छोटे कार्यक्रमों का आयोजन करें।
विज्ञापन
मोदी-शाह का पुतला नहीं फूंकेंगे किसान
कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब की 32 किसान जत्थेबंदियों ने दशहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कार्यक्रम रद्द कर दिया है। इसके पीछे की वजह किसान नेताओं ने किसी धर्म से संबंधित त्योहार को खराब नहीं करना बताया है। किसान अपना यह विरोध कब करेंगे, इसको लेकर किसान नेताओं की तरफ से कोई एलान नहीं किया गया है।