{"_id":"5f2aeef48ebc3e3cbb4dfe49","slug":"rapid-antigen-test-started-chandigarh-committee-formed-increase-beds-hospitals-chandigarh-news-pkl383755016","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारीः चंडीगढ़ में रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू, अस्पतालों में बेड बढ़ाने के लिए बनेगी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारीः चंडीगढ़ में रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू, अस्पतालों में बेड बढ़ाने के लिए बनेगी कमेटी
Thu, 06 Aug 2020 11:57 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की जांच के लिए शहर में रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू हो गए हैं। अभी तक इसके जरिए 220 सैंपल एकत्रित किए गए हैं, जिसमें से 21 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। यूटी प्रशासन को अंदेशा है कि इस टेस्टिंग से शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ेगी, इसलिए प्रशासक बदनौर ने बुधवार को एक कमेटी के गठन के आदेश दिए हैं, जो कि जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16 और पीजीआई में बेड की संख्या को बढ़ाने के तरीकों की जानकारी देगी।
प्रशासक बदनौर ने यह भी कहा कि कमेटी के सदस्य शहर के तीनों प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में मौजूदा सुविधाओं का अध्ययन करेंगे। बैठक में जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. बीएस चवन ने कहा कि उन्होंने कोरोना के मरीजों को ध्यान में रखते हुए डायलिसिस की सुविधा शुरू की है। इस सुविधा से उन मरीजों को लाभ होगा, जिन्हें रोजाना डायलिसिस की जरूरत पड़ती है। डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉक्टर जी. दीवान ने कहा कि शहर में ट्रेन और बसों के माध्यम से पहुंचे 1392 लोगों की टेस्टिंग की गई है। साथ ही 31 जुलाई से लेकर 4 अगस्त के बीच मेडिकल सर्वे टीम ने शहर के 7,989 लोगों की जांच की गई है। इनमें से जिस किसी में भी कोरोना के लक्षण दिखाई दिए, उनकी जांच की जा रही है।
पीएमजीकेएवाई के राशन को जल्द बांटने के आदेश
चंडीगढ़ के डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने प्रशासक को बताया कि शहर भर में मास्क नहीं पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग की पालन नहीं करने पर अब तक 10000 से ज्यादा चालान किए जा चुके हैं। इसके अलावा शहर में अब तक 4,39,000 बार आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड किया जा चुका है। एडवाइजर मनोज परिदा ने कहा कि रैपिड एंटीजन टेस्ट की शुरुआत के बाद से शहर में कोरोना के मरीजों की भी संख्या बढ़ेगी। ऐसे में प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि हर प्रकार के मरीजों के लिए उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। प्रशासक ने फूड एंड सप्लाई विभाग के सेक्रेटरी को आदेश दिए कि वह प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के मिले राशन को लाभार्थियों के बीच बांटने का काम जल्द शुरू करें।
विज्ञापन
दिशा-निर्देशों का नहीं किया पालन तो जिम कर दिया जाएगा बंद: बदनौर
प्रशासक ने वित्त सचिव एके सिन्हा को आदेश दिया कि वह तुरंत एक बैठक करें, जिसमें फैसला लिया जाए कि शहर की किन मार्केटों में ऑड-ईवन फार्मूले को लागू करना है। बदनौर ने नगर निगम के कमिश्नर केके यादव को आदेश दिए कि वह शहर के खुले स्थानों पर चलने वाले खाने की दुकानों व ढाबों पर खास तौर पर नजर रखें, क्योंकि वह कोरोना का संक्रमण फैलाने की वजह बन सकते हैं। बदनौर ने शहर के विभिन्न जिम और योग इंस्टीट्यूट को निर्देश दिए कि वह केंद्र सरकार की तरफ से जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करें। अगर किसी भी तरह की लापरवाही सामने आती है, तो फिर उस जिम व योग इंस्टीट्यूट को बंद कर दिया जाएगा।