फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape victim woman attempt to commit suicide

रेप के बाद जबरन करवा लिए साइन, सह न पाई पीड़िता

Tue, 30 Jun 2015 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Tue, 30 Jun 2015 10:15 AM IST
विज्ञापन
rape victim woman attempt to commit suicide

डरा-धमकाकर एफिडेविट पर हस्ताक्षर कराने पर दुष्कर्म पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मामला हरियाणा के भिवानी का है। सोमवार को उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि युवक ने डराकर केस में कार्रवाई नहीं करने के स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए। उसने साथ ही पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


खरक पुलिस चौकी के अंतर्गत रोहतक रोड स्थित एक गांव में शाम पांच बजे यह घटना हुई। महिला को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। महिला ने बताया कि गांव के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात-आठ महीने पहले शिकायत की, मगर उस समय ग्रामीणों के दबाव में समझौता हो गया था। उसके बाद युवक फिर उसके घर आया और दुष्कर्म किया।

उसने 10 जून को इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 15 जून को पुलिस ने मामला दर्ज किया, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

कार्रवाई नहीं होने के कारण जहरीला पदार्थ पी लिया

rape victim woman attempt to commit suicide

महिला ने बताया कि सुबह उसके पास अधिवक्ता का फोन आया कि डीसी के समक्ष पेश होना है। महिला का आरोप है कि जब वह कोर्ट परिसर आई तो आरोपी युवक ने उसे धमकी देकर एफिडेविट पर हस्ताक्षर करवा लिए।

एफिडेविट में केस में किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होने की बात लिखी थी। दोपहर में तीन बजे महिला घर पहुंची और कार्रवाई नहीं होने के कारण जहरीला पदार्थ पी लिया।

उधर,  महिला ने बताया कि मुकदमे में कार्रवाई नहीं होने के कारण गांव में उसे बदनाम किया जा रहा है। आरोपी युवक व उसके घरवाले तंग कर रहे हैं।

गंगाराम पूनिया, एएसपी, इंचार्ज, सदर थाना ने बताया कि महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसका मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। अब महिला आरोप लगा रही है कि दबाव डालकर उससे केस में कार्रवाई नहीं करने के स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिए है। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed