{"_id":"57137cbc4f1c1b481e10fbe4","slug":"rape-child-rape-girl-child-rape-ludhiana-rape-punjab-rape-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को बिस्कुट दिलाने ले गया, नीयत डोल गई और रेप कर डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची को बिस्कुट दिलाने ले गया, नीयत डोल गई और रेप कर डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 18 Apr 2016 03:01 PM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लुधियाना में बिस्कुट दिलाने का झांसा देकर आठ साल की बच्ची से दुराचार किया गया और किसी को न बताने की धमकी दी गई। आरोपी बच्ची को धमकाने के बाद फरार हो गया। घटना का पता उस समय चला जब बच्ची की मां घर आई और बच्ची ने सारी बात उसे बताई। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के परिजनों की शिकायत पर विजय सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया।
पुलिस ने आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया। पीड़ित बच्ची की मां ने कहा कि वह निजी फैक्टरी में काम करती है। आरोपी किराए के कमरे में रहता है। शनिवार सुबह वह अपने काम पर चली गई। उसकी बेटी घर में अकेली थी। आरोपी ने उसे बिस्कुट दिलाने का झांसा दिया और उसके साथ दुराचार किया। उसके बाद आरोपी ने बच्ची को धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। वह दोपहर में खाना खाने के लिए आई तो बच्ची गुमसुम सी बैठी थी।
उसने बच्ची से कारण पूछा तो बच्ची ने सारी बात बताई। उसने तुरंत इलाके के लोगों को साथ लेकर थाना फोकल प्वाइंट पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर सुरिंदर मोहन ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच करवा दी गई है।