फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rao lived up to Modis trust

Chandigarh News: मोदी के भरोसे पर खरे उतरे राव, इस बार बढ़ी जिम्मेदारी

Tue, 11 Jun 2024 03:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Rao lived up to Modis trust
पिछली बार दो मंत्रालयों की थी जिम्मेदारी, इस बार मिले तीन मंत्रालय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। छठी बार देश की संसद में पहुंचे राव इंद्रजीत को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय राज्य मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है। पिछली सरकार में उनके पास दो मंत्रालयों की जिम्मेदारी थी। मगर इस बार मोदी सरकार ने उन्हें तीन मंत्रालय सौंप उनका कद बढ़ा दिया है। उन्हें राज्य मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन, योजना मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछली बार उन्हें जो मंत्रालय सौंपे गए थे, उन विभागों के कार्यों में वह मोदी के पैमाने पर पूरी तरह से खरे उतरे थे। इसलिए उन्हें फिर से मंत्री के पद से नवाजा गया है। वह पांचवीं बार केंद्र में मंत्री बने हैं। वह कांग्रेस की सरकार में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और केंद्रीय रक्षा उत्पादन राज्य मंत्री का पद संभाल चुके हैं।
राव इंद्रजीत अहीरवाल क्षेत्र के बड़े नेता हैं। उनका क्षेत्र में अच्छा दबदबा है। अपनी जीत के अलावा भिवानी-महेंद्रगढ़ से जीते भाजपा के सांसद धर्मबीर की जीत में भी उनकी अहम भूमिका है। यहीं नहीं आने वाले विधानसभा चुनाव में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है। उनकी क्षमताओं को पीएम मोदी अच्छी तरह से जानते हैं। इसलिए इस बार उनके मंत्रालय दो से बढ़ाकर तीन कर दिए गए हैं। गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार जीते राव इंद्रजीत के पास जीत का काफी लंबा रिकॉर्ड है। देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचने से पहले वह चार बार विधायक बनकर हरियाणा विधानसभा में भी पहुंचे हैं। इस दौरान वे कैबिनेट और राज्य मंत्री के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा में विकास कार्याें में तेजी आएगी
उनके केंद्रीय मंत्री बनाने के बाद दक्षिण हरियाणा में विकास कार्याें में तेजी आएगी। इसमें दिल्ली से अलवर जोड़ने वाली रैडिप रेल योजना, खेड़कीदौला टोल, मेवात को रेल से जोड़ने की योजना, क्षेत्र में आईआईटी जैसे संस्थान लाने में अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed