{"_id":"5ee84bed8ebc3e42ca7a4fe8","slug":"ranjit-singh-brahmpura-decision-to-creat-third-front-in-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 'तीसरे मोर्चे' के गठन की तैयारी, रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा करेंगे सियासी दलों से बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में 'तीसरे मोर्चे' के गठन की तैयारी, रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा करेंगे सियासी दलों से बातचीत
Tue, 16 Jun 2020 10:13 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:13 AM IST
सार
- शिरोमणि अकाली दल टकसाली की कोर कमेटी की बैठक में फैसला
- किसान विरोधी अध्यादेशों को रद्द कराने के लिए छेड़ेंगे आंदोलन
- आरोप- केंद्रीय मंत्री हरसिमरत बादल ने किसानों के साथ धोखा किया
विज्ञापन
रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब को एक मजबूत तीसरे मोर्चे की जरूरत है। इसके मद्देनजर जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा अब तीसरे मोर्चे का गठन करेंगे। इसके लिए शिरोमणि अकाली दल टकसाली की कोर कमेटी की सोमवार को हुई बैठक में अहम फैसला लिया गया। पंथक एकता और पंजाब में तीसरे मोर्चे के गठन के लिए अन्य सियासी दलों से बातचीत करने के सभी अधिकार पार्टी प्रधान जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा को सर्वसम्मति से सौंप दिए गए।
नवजोत सिद्धू के कारण पंजाब प्रदेश कांग्रेस में तेज हुई हलचल, उपेक्षित नेताओं की पूछ बढ़ी
कोर कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए ब्रह्मपुरा ने कहा कि पंजाब और देश के राजनीतिक हालात की समीक्षा करके पार्टी इस नतीजे पर पहुंची है कि पंजाब को एक मजबूत तीसरे मोर्चे की जरूरत है। अकाली दल टकसाली ने इस संबंध में पहले भी सार्थक भूमिका निभाई थी और आने वाले समय में भी निभाएंगे। इसलिए हमने तीसरे मोर्चे के गठन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्दी ही सियासी दलों से बातचीत की जाएगी।

हरसिमरत कौर बादल ने किसानों से धोखा किया
पार्टी के प्रवक्ता और महासचिव करनैल सिंह पीर मोहम्मद और हरसुखमिंदर सिंह बब्बी बादल ने कहा कि बैठक में केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए लाई गई घातक नीतियों के खिलाफ एकजुट होने की जोरदार अपील की गई। केंद्र ने तीन अलग-अलग अध्यादेश जारी करके देश और पंजाब के किसानों को कंगाल करने की साजिश रची है, जिसका अकाली दल टकसाली जोरदार विरोध करता है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- कृषि अध्यादेशों की समीक्षा करे केंद्र
बादल दल ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए किसानों के लिए लाए गए इस घातक बिल का समर्थन किया। हरसिमरत कौर बादल ने कैबिनेट की मीटिंग में इस बिल पर साइन करके किसानों से धोखा किया है। यह बिल किसानों के हक में नहीं है। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किसानों को आर्थिक तौर पर कमजोर करने के लिए डीजल महंगा और नकली बीज खाद मुहैया कराना ताजा उदाहरण हैं।