फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parking at the Sector-26 mandi will now be paid; 10 for two-wheelers.

Chandigarh News: अब सेक्टर-26 मंडी की पार्किंग होगी पेड, दोपहिया के 10 रुपये

Sat, 22 Aug 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Parking at the Sector-26 mandi will now be paid; 10 for two-wheelers.
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्केट यानी मंडी क्षेत्र में अब पार्किंग के लिए वाहन चालकों को शुल्क देना होगा। मार्केट कमेटी चंडीगढ़ ने पेड पार्किंग व्यवस्था के संचालन और प्रबंधन के लिए ई-टेंडर जारी कर दिया है। मार्केट कमेटी कार्यालय सेक्टर-26 की ओर से जारी नोटिस में अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

प्रस्तावित दरों के अनुसार दोपहिया वाहन के लिए चार घंटे तक 10 रुपये और डे पास के लिए 15 रुपये देने होंगे। हेलमेट के लिए दो रुपये अतिरिक्त शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं मंडी में अपनी उपज लेकर आने वाली किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पार्किंग शुल्क से पूरी तरह मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन

चार पहिया वाहनों के लिए 20 रुपये
नॉन-कमर्शियल चार पहिया वाहनों के लिए 12 घंटे की पार्किंग का शुल्क 20 रुपये रखा गया है। साइकिल, रिक्शा, साइकिल कार्ट और रेहड़ी के लिए भी 12 घंटे का शुल्क 20 रुपये होगा। मंडी में आने वाली कमर्शियल जीप, कैब, टैक्सी, पिकअप, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों (तीन टन तक) के लिए चार घंटे का शुल्क 20 रुपये होगा। इन वाहनों के लिए मल्टीपल एंट्री वाला डे पास 50 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी वाहनों की पार्किंग 180 रुपये तक
तीन से नौ टन क्षमता वाले एलटीवी और एलसीवी कमर्शियल वाहनों के लिए 24 घंटे की पार्किंग 135 रुपये और डे पास 150 रुपये का होगा। नौ टन से अधिक क्षमता वाले एचटीवी और एचसीवी कमर्शियल वाहनों के लिए एक बार पार्किंग का शुल्क 180 रुपये तय किया गया है। प्रत्येक अतिरिक्त प्रवेश पर 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

संचालन के लिए एक करोड़ रुपये रिजर्व प्राइस
पेड पार्किंग के संचालन और प्रबंधन के लिए ई-टेंडर में एक करोड़ रुपये प्रति वर्ष रिजर्व प्राइस तय किया गया है। टेंडर में भाग लेने के लिए दो लाख रुपये की अर्नेस्ट मनी निर्धारित है। पार्किंग स्लिप खोने पर वाहन चालक से 100 रुपये शुल्क लिया जाएगा। वाहन पहचान प्रमाण की प्रति प्रस्तुत करने के बाद ही रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed