फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Punjab in Action Mode due to Navjot Singh Sidhu, Rahul Gandhi

नवजोत सिद्धू के कारण पंजाब प्रदेश कांग्रेस में तेज हुई हलचल, उपेक्षित नेताओं की पूछ बढ़ी

Mon, 15 Jun 2020 10:52 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 15 Jun 2020 10:52 AM IST
सार

  • जाखड़ पदाधिकारियों से जिलेवार करेंगे बैठक
  • कांग्रेसी विधायकों से एक-एक कर मिलेंगे कैप्टन
  • सिद्धू को राहुल लाए थे, दोनों में ट्यूनिंग अच्छी

विज्ञापन
Congress Punjab in Action Mode due to Navjot Singh Sidhu, Rahul Gandhi
नवजोत सिंह सिद्धू-राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

नवजोत सिंह सिद्धू के आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चाओं का इतना असर हुआ है कि पंजाब कांग्रेस अचानक बहुत सक्रिय हो गई है। पार्टी के वह नेता और विधायक, जो बीते तीन साल से हाशिए पर धकेल दिए गए थे, अब राज्य इकाई को याद आने लगे हैं।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने-अपने स्तर पर प्रदेश कांग्रेस को एकजुट करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। उन कांग्रेसी विधायकों से संपर्क साधा जा रहा है, जिनको बीते तीन साल के दौरान न तो सरकार में जगह मिली और न ही सरकार में उनकी कोई बात सुनी गई।
विज्ञापन


नवजोत सिद्धू को लेकर फिर कयासबाजी शुरू, मनाने के लिए कांग्रेस दे सकती ये बड़ा ओहदा
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार, कैप्टन जल्द ही राज्य के कांग्रेसी विधायकों से एक-एक कर मिलेंगे। दूसरी ओर प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ जिलेवार कांग्रेसी वर्करों और पदाधिकारियों की टोह लेने लगे हैं। दरअसल, राज्य इकाई के सभी विंग इस समय निलंबित हैं और लंबे समय से इनके पुनर्गठन की कोशिश भी नहीं की गई है।

शुरू हुईं बैठकें

सूत्रों के अनुसार, जिलाध्यक्षों के नामों की सूची जल्द ही पार्टी आलाकमान को भेजी जाएगी। इसके लिए बैठकों का दौर सोमवार से शुरू हो गया। पार्टी के पंजाब मामलों की प्रभारी आशा कुमारी भी चंडीगढ़ पहुंची। माना जा रहा है कि सुनील जाखड़ और कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ उनकी बैठक के दौरान राज्य इकाई के पुनर्गठन और सिद्धू को लेकर रणनीति तय होगी।

नवजोत सिद्धू को कोई दिक्कत है तो मुझसे बात करें, अगले चुनाव का सरताज भी मैं हूं: कैप्टन

राहुल गांधी से सिद्धू की ट्यूनिंग अच्छी
इस पूरी कवायद का एक कारण यह भी माना जा रहा है की नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीते कुछ दिनों से अपनी जिम्मेदारियां राहुल गांधी को ट्रांसफर करनी शुरू कर दी हैं। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष का पद फिर से दिया जाएगा। इधर, पंजाब कांग्रेस की चिंता यह भी है कि नवजोत सिद्धू को कांग्रेस में लाने वाले राहुल गांधी ही हैं और उनकी राहुल से काफी अच्छी ट्यूनिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed