रणजी में पंजाब की जीत से आगाज, रेलवे को दी शिकस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजी सीजन की शुरुआत पंजाब ने जीत के साथ की है। पीसीए स्टेडियम में रणजी ट्राफी ग्रुप बी के चार दिवसीय लीग मैच के चौथे एवं अंतिम दिन पंजाब ने रेलवे को पारी और 126 रन से करारी शिकस्त दी।
इस जीत के साथ पंजाब को सात अंक मिले। इससे पहले सुबह के सत्र में दूसरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 125 रन से आगे खेलने उतरी रेलवे की पूरी टीम 282 के स्कोर पर सिमट गई। अरिंदम घोष शतक बनाने चूके और 98 के स्कोर पर आउट हो गए।
इस पारी में उन्होंने 14 चौके और दो छक्के जड़े। साथ ही प्रशांत अवस्थी ने 44 और अरनब नंदी 33 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब के स्पिनर वरुण खन्ना ने दूसरी पारी में कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 98 रन देकर रेलवे के आठ विकेट झटके।
एक पारी में 8 विकेट लेने वाले वरुण बने पंजाब के तीसरे खिलाड़ी
इसकेअलावा युवराज और मनिंदर सिंह ने भी एक-एक विकेट लिया। मैच के अंत में पंजाब के तेज गेंदबाज बरिंदर सरन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने पहली पारी में रेलवे के छह विकेट चटकाए थे।
वरुण ने एक पारी में झटके 8 विकेट: दूसरी पारी में पंजाब के स्पिनर वरुण खन्ना ने 98 रन देकर सर्वाधिक आठ विकेट चटकाए। पंजाब के रणजी इतिहास में यह तीसरा मौका था, जब राज्य के किसी गेंदबाज ने एक पारी में आठ विकेट लिए हो।
वरुण से पहले उमेश कुआ ने 1974-75 के सीजन में दिल्ली के खिलाफ दिल्ली में 37 रन देकर आठ विकेट चटकाए थे। जबकि, अंतिम बार पालम मैदान पर दीपक चोपड़ा ने 1986-87 के सीजन में सर्विसेज के खिलाफ 38 रन देकर आठ विकेट हासिल किए थे।