फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ranji Trophy match between Chandigarh and Saurashtra begins

Ranji Trophy : चिराग और देसाई के बीच 237 रनों की साझेदारी, चंडीगढ़ के खिलाफ सौराष्ट्र मजबूत

Wed, 13 Nov 2024 09:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 13 Nov 2024 09:09 PM IST
सार

चिराग जाॅनी और हार्विक देसाई के बीच हुए 237 रनों की साझेदारी की बदौलत सौराष्ट्र ने मेजबान चंडीगढ़ के खिलाफ दो विकेट के नुकसान पर पहले दिन 299 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

विज्ञापन
Ranji Trophy match between Chandigarh and Saurashtra begins
मैच में खेलते खिलाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ और सौराष्ट्र के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबले की सेक्टर 26 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ग्राउंड पर शुरुआत हुई। चंडीगढ़ और सौराष्ट्र के बीच चार दिवसीय मुकाबला होगा। टॉस जीतकर सौराष्ट्र की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। चिराग जाॅनी और हार्विक देसाई के बीच हुए 237 रनों की साझेदारी की बदौलत सौराष्ट्र ने मेजबान चंडीगढ़ के खिलाफ दो विकेट के नुकसान पर पहले दिन 299 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। जाॅनी ने जहां 153 की धुआंधार पारी खेलकर डटे हुए हैं, वहीं देसाई एक रन से शतक चूक गए। उन्होंने 99 रन बनाए। मुकाबला सेक्टर- 26 स्थित जीएमएसएसएस ग्राउंड में हो रहा है।
विज्ञापन




चार दिवसीय रणजी ट्रॉफी में चंडीगढ़ के कप्तान मनन वोहरा ने टाॅस जीत कर सौराष्ट्र को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। कप्तान का फैसला तब सार्थक साबित हुआ जब पारी की पहली ही गेंद में जगजीत संधू ने तरंग गोहल का विकेेट लिया। इस बेहतरीन शुरुआत के बावजूद भी चंडीगढ़ इस मौके को भुना नहीं पाया। इसके बाद देसाई और जानी ने 237 रनों की साझेदारी रच कर विपक्षी गेंदबाजों को विकेट के लिए खूब तरसाया।
विज्ञापन


पारी के 65वें ओवर में निशंक बिरला की एक फिरकी ने देसाई को विकेट कीपर मयंक सिद्धू के हाथों स्टंप आउट करवाया। जॉनी ने एक छोर संभाले रखा और नए बल्लेबाज शेल्डन जैकसन के साथ दिन का खेल खत्म होने तक 62 रनों की साझेदारी कर स्कोर को 299/2 पर पहुंचाया। जाॅनी 21 चौकों और दो छक्कों की मदद से 153 बनाकर क्रीज पर डटे हैं वहीं, शेल्डन जैक्सन 34 रन बनाकर बखूबी उनका साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed