फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ranji matches: Maharashtra pile, Haryana won by 53 runs

रणजी मैच: महाराष्ट्र ढेर, 53 रन से जीता हरियाणा

Thu, 18 Dec 2014 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 18 Dec 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ranji matches: Maharashtra pile, Haryana won by 53 runs

लाहली के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-बी के रणजी मैच में हरियाणा ने महाराष्ट्र को 53 रनों से हरा दिया। अंतिम दिन मोहित शर्मा व आशीष हुड्डा की घातक गेंदबाजी से 208 रनों का पीछा करने उतरी महाराष्ट्र की टीम 154 रनों पर ही ढेर हो गई।

विज्ञापन


अंतिम दिन मोहित शर्मा ने पांच और आशीष हुड्डा ने चार विकेट चटकाए। मैच में कुल 9 विकेट लेने वाले आशीष हुड्डा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। खास बात यह है कि हरियाणा की टीम ने इस मैदान पर महाराष्ट्र के साथ पहला मैच खेला और मेहमान टीम को शिकस्त दी।
विज्ञापन


यूं जीत की ओर बढ़ा हरियाणा
बिना किसी नुकसान के 9 रनों से आगे खेलने उतरी महाराष्ट्र की सलामी जोड़ी मात्र 9 रन ही जोड़ पाई थी कि आशीष हुड्डा की अंदर आती गेंद पर सी खुराना बोल्ड हो गए। खुराना ने 12 रन बनाए। वन डाउन पर उतरे एसडी आतितकर भी बिना कोई रन बनाए आशीष हुड्डा की गेंद पर विकेट कीपर नितिन सैनी को कैच थमा बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा छोर संभाले हर्षद ने कुछ संभल कर खेलने का प्रयास किया। मोतवानी के साथ मिलकर उन्होंने 27 रन जोड़े लेकिन 26 के निजी स्कोर पर मोहित शर्मा की गेंद पर जयंत यादव के हाथों कैच आउट हो गए। आर मोतवानी भी अमित की गेंद पर सचिन राणा के हाथों लपक लिए गए।

15 ओवरों की समाप्ति तक मेहमान 4 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 46 रन ही जोड़ पाए। लड़खड़ाती पारी को अंकित-के जाधव की जोड़ी ने संभालने का प्रयास किया और दोनों ने 20 रनों की साझेदारी की। 18वें ओवर में आशीष हुड्डा की अंदर आती गेंद को अंकित बावने समझ नहीं पाए और पगबाधा आउट हो पवेलियन लौट गए।

आर त्रिपाठी ने जाधव के साथ मिलकर संभल कर खेलना शुरू किया और स्कोर बोर्ड को धीरे-धीरे 104 पर पहुंचाया। कप्तान सन्नी सिंह ने गेंद एक बार फिर मोहित शर्मा को थमाई। इससे पहले की जाधव पारी को खींचते, मोहित की एक गेंद उनके पैड पर जा टकराई और वे विकटों के सामने पाए गए।

जाधव ने दो चौकों और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए। पहली पारी में महाराष्ट्र के लिए सर्वाधिक 27 रनों की पारी खेलने वाले श्रीकांत मुंडे भी सस्ते में निपट गए। मोहित शर्मा की गेंद पर मात्र दो रन बनाकर ही वे आउट हो गए। दूसरा छोर संभाले त्रिपाठी ने स्कोर बोर्ड को तेजी से आगे बढ़ाने का प्रयास किया। कप्तान ने गेंद कुलदीप हुड्डा को थमाई।

दो घंटे से क्रीज पर टिके त्रिपाठी को कुलदीप ने अमित मिश्रा के हाथों 147 के कुल स्कोर पर कैच करवाया। त्रिपाठी ने पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 39 रनों की पारी खेली। मेहमान टीम 154 के कुल स्कोर पर फलाह के आउट होने के साथ ही ढेर हो गई। इस जीत के साथ हरियाणा ने ग्रुप-बी में दो मैचों में 6 अंक हासिल कर लिए हैं। पिछले मैच में पंजाब ने हरियाणा को 120 रनों से मात दी थी।


आशीष हुड्डा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
आशीष हुड्डा ने लाहली में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में 10 ओवरों में 27 रन देकर पांच विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में आशीष ने 13.2 ओवरों में 40 रन देकर 4 विकेट चटकाए। आशीष ने पहली बार किसी पारी में पांच विकेट लिए। यह उनका अभी तक का प्रथम श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed