फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Randomization of Electronic Voting Machines was done in the presence of the District Election Officer.

Chandigarh News: जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का रैंडमाइजेशन किया

Fri, 17 Oct 2025 12:12 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Fri, 17 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Randomization of Electronic Voting Machines was done in the presence of the District Election Officer.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 21-तरनतारन के उपचुनाव 2025 में प्रयुक्त होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का रैंडमाइजेशन आज जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त तरनतारन राहुल, आईएएस के नेतृत्व में चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया।
यह पूरी प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर चुनाव तहसीलदार अरमिंदरपाल सिंह, बागवानी विभाग से नोडल अधिकारी ईवीएम तजिंदर सिंह औलख के अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में आम आदमी पार्टी से मनदीप सिंह गिल, भाजपा से विवेक अग्रवाल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से बड़का सिंह, बसपा से अमृतपाल सिंह और शिअद से चरणप्रीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का रैंडमाइजेशन करते हुए जिला चुनाव अधिकारी राहुल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र तरनतारन में कुल 222 पोलिंग स्टेशन हैं और विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों की संख्या में से 120 प्रतिशत बैलेट यूनिट (बीयू) और कंट्रोल यूनिट (सीयू) तथा 130 प्रतिशत वीवीपैट मशीनें दे दी गई हैं। आज यह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें विधानसभा क्षेत्र तरनतारन के आरओ को सौंप दी जाएंगी, जिन्हें पिद्दी स्थित इंटरनेशनल स्कूल ऑफ नर्सिंग में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार उपचुनाव स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed