{"_id":"66b6d530daaa6561d2044190","slug":"randeep-surjewala-will-hold-parivartan-rallies-in-haryana-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा कांग्रेस में सीएम पद पर दावेदारी: सैलजा के बाद अब रणदीप सुरजेवाला मैदान में, करेंगे परिवर्तन रैलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा कांग्रेस में सीएम पद पर दावेदारी: सैलजा के बाद अब रणदीप सुरजेवाला मैदान में, करेंगे परिवर्तन रैलियां
Sat, 10 Aug 2024 08:19 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 10 Aug 2024 08:19 AM IST
सार
इस समय कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा की कमान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथों में सौंप रखी है। लोकसभा चुनावों में भी हुड्डा खेमा ही हावी रहा था और चार सांसद हुड्डा के खेमे से हैं। लोकसभा में पांच सीटें जीतने के बाद कांग्रेस नेताओं को माहौल अपने पक्ष में लग रहा है और सभी बड़े नेता विधानसभा चुनावों से पहले हाईकमान में अपनी मजबूती बनाने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला
- फोटो : एएनआई
विस्तार
हरियाणा कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर रार बढ़ती जा रही है। सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा की कांग्रेस संदेश पदयात्रा के बाद अब कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला भी प्रदेश में एक्टिव मोड में आ गए हैं।
सुरजेवाला अब प्रदेशभर में परिर्वतन रैलियां करने की तैयारी में हैं। पहली रैली 11 अगस्त को पानीपत में, दूसरी रैली 17 अगस्त को नीलोखेड़ी में और 18 अगस्त को जींद में होगी। इन तीन रैलियों के माध्यम से सुरजेवाला पानीपत, करनाल और जींद जिलों को कवर करेंगे, जिसके बाद नई रैलियों का शेड्यूल घोषित किया जाएगा।
हरियाणा में पहले से ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम चल रहा है। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी प्रदेशभर में यात्रा निकाल रहे हैं। हुड्डा, सैलजा के बाद अब सुरजेवाला भी फील्ड में उतर रहे हैं और हाईकमान के साथ-साथ हरियाणा के अन्य कांग्रेसी नेताओं को अपनी ताकत का अहसास कराने की तैयारी में हैं।