{"_id":"5c39788ebdec22736c04b19a","slug":"randeep-surjewala-rally-in-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणदीप सुरजेवाला का बड़ा दावा- जींद उपचुनाव के परिणाम के इतने दिन बाद गिर जाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणदीप सुरजेवाला का बड़ा दावा- जींद उपचुनाव के परिणाम के इतने दिन बाद गिर जाएगी सरकार
Sat, 12 Jan 2019 10:48 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 12 Jan 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला
- फोटो : फाइल फोटो
जींद विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि उपचुनाव के परिणाम के तीस दिन बाद प्रदेश सरकार गिर जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके बाद इनेलो और जजपा का अस्तित्व नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि एक बार उन्हें जींद की जनता का कर्ज उतारने का अवसर मिला है। यहां से विकास की इबारत लिखेंगे।
विज्ञापन
सुरजेवाला ने कहा कि उन्होंने कभी बदले की राजनीति नहीं की। विकास के मामले को लेकर जींद में जो बुरा हाल है। उसकी उन्होंने कभी सोची भी नहीं थी। पूरे शहर में लोग भूमिगत पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
जाति व धर्म के नाम पर बांट रही है भाजपा
पूर्व मंत्री और हरियाणवी-पंजाबी वेलफेयर सभा के प्रदेशाध्यक्ष एसी चौधरी ने कहा कि भाजपा पर समाज को जाति व धर्म के नाम पर बांटने का आरोप लगाया है। इसमें उसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चौधरी ने कहा कि विभाजन का दंश 36 बिरादरी के लोगों ने झेला है।
विज्ञापन
भारत में आए सभी लोगों को एकत्रित किया गया, उसे पंजाबी समाज का नाम दिया गया। दूसरी बार ये उन्मादी तत्व हरियाणा-पंजाब का विभाजन कराने में सफल हो गए। इसके चलते देश को सिविल वार की तरफ ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।