फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Randeep Singh Surjewala targeted Haryana government over the power crisis

रणदीप सुरजेवाला का आरोप: गुजरात में चुनाव हैं, इसलिए अडाणी से लेने की जगह हरियाणा सरकार बिजली दे रही

Mon, 02 May 2022 12:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 02 May 2022 12:04 AM IST
सार

सुरजेवाला ने कहा कि नार्दर्न रीजनल लोड डिस्पैच सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक मुंद्रा (गुजरात), महेंद्रगढ़ (हरियाणा) की बिजली सप्लाई लाइन में 9 अप्रैल से 29 अप्रैल 2022 तक की रिपोर्ट में साफ है कि हर रोज औसतन 114 लाख यूनिट हरियाणा की बिजली गुजरात जा रही है।

विज्ञापन
Randeep Singh Surjewala targeted Haryana government over the power crisis
रणदीप सिंह सुरजेवाला - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा में बिजली संकट को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व बिजली मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला और प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला आमने-सामने हो गए हैं। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार करार के बावजूद अडाणी कंपनी से बिजली नहीं ले पा रही रही। उल्टा हरियाणा अडाणी को रोजाना 114 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति कर रही रही। 

विज्ञापन


कारण, गुजरात में चुनाव हैं, इसलिए वहां पर बिजली दी जा रही और हरियाणा के लोगों को बिजली कटों के भरोसे छोड़ दिया गया है। उधर, पलटवार करते हुए प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि सुरजेवाला की याददाश्त कमजोर है। वह झूठ का सहारा लेकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। सच ये है कि प्रदेश के हिस्से की बिजली को कहीं पर भी नहीं भेजा रहा है। 
विज्ञापन


अडाणी से सस्ती बिजली लेने के बजाय महंगी क्यों खरीद रहे: सुरजेवाला 
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार ने अडाणी पावर कंपनी के आगे घुटने टेक दिए हैं। करार के मुताबिक अडाणी से 1424 मेगावाट बिजली लेने के बजाय नौ अप्रैल से हरियाणा अडाणी को 114 लाख यूनिट रोजाना आपूर्ति कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरजेवाला ने सवाल किया कि हरियाणा सरकार अडाणी से सस्ती के बजाय दो गुना रेट पर बिजली क्यों खरीद रही है। प्रेसवार्ता में सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में बिजली-पानी को लेकर हाहाकार मची है। गांव हो या शहर-12 से 20 घंटे तक के बिजली कट लग रहे हैं। उद्योग बंद कर दिए गए हैं। एक तरफ गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं तो दूसरी तरफ सरकार ने मिलीभगत व सांठगांठ से हरियाणा वासियों के अधिकारों पर डाका डाला है।

सुरजेवाला ने कहा कि सात अगस्त, 2008 को हरियाणा की बिजली कंपनियों ने अडाणी पावर से 25 साल के लिए 2.94 रुपये में 1424 मेगावाट बिजली खरीद का समझौता किया। इसके तहत अडानी पावर के मुंद्रा, गुजरात स्थित बिजलीघर से महेंद्रगढ़ हरियाणा तक बिजली की लाइन बिछाई गई। साल 2021 से सुप्रीम कोर्ट में केस हारने के बावजूद अडाणी पावर ने इंडोनेशिया के कोयले की बढ़ी हुई कीमतों को कारण बताकर हरियाणा को दी जाने वाली 1424 मेगावाट की सप्लाई रोक रखी है। 

सरकार ने अडाणी से बिजली वापस लेने के बजाय तीन साल के लिए एमबी पावर, मध्य प्रदेश व आरकेएम पावर, छत्तीसगढ़ से 5.70 व 5.75 प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदने का निर्णय लिया है। सुरजेवाला ने कहा कि नार्दर्न रीजनल लोड डिस्पैच सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक मुंद्रा (गुजरात), महेंद्रगढ़ (हरियाणा) की बिजली सप्लाई लाइन में 9 अप्रैल से 29 अप्रैल 2022 तक की रिपोर्ट में साफ है कि हर रोज औसतन 114 लाख यूनिट हरियाणा की बिजली गुजरात जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अडाणी को दी जा रही बिजली के बदले प्रदेश को राशि भी नहीं मिल रही है। 

एनआरएलडीसी की रिपोर्ट के अनुसार अडाणी को गुजरात भेजी गई बिजली

  • तिथि (अप्रैल)  लाख यूनिट
  • 9 अप्रैल       42.50
  • 10 अप्रैल    116.80
  • 11 अप्रैल    116.80
  • 12 अप्रैल    116.90
  • 13 अप्रैल    116.80
  • 14 अप्रैल    116.80
  • 15 अप्रैल    116.80
  • 16 अप्रैल    116.80
  • 17 अप्रैल    116.80
  • 18 अप्रैल    116.80
  • 19 अप्रैल    116.80
  • 20 अप्रैल    116.80
  • 21 अप्रैल    116.80
  • 22 अप्रैल    122.40
  • 23 अप्रैल    99.70
  • 24 अप्रैल    114.90
  • 25 अप्रैल    115.60
  • 26 अप्रैल    114.90
  • 27 अप्रैल    114.80
  • 28 अप्रैल    114.90
  • 29 अप्रैल    114.90
  • कुल    2356 लाख यूनिट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed