फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ranbir Gangwa elected Dy speaker of Haryana Assembly

भाजपा विधायक रणबीर गंगवा बने डिप्टी स्पीकर, विज और हुड्डा के बीच यूं चला हंसी-मजाक

Tue, 26 Nov 2019 08:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Nov 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Gangwa elected Dy speaker of Haryana Assembly
हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा विधानसभा को संविधान दिवस पर डिप्टी स्पीकर भी मिल गया। विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान नलवा से भाजपा विधायक रणबीर गंगवा सर्व सम्मति से डिप्टी स्पीकर चुन लिए गए। स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता की अनुमति के बाद सीएम मनोहर लाल ने गंगवा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अनुमोदन किया। 

विज्ञापन


इसके बाद सबकी सहमति उनके नाम पर ली गई। कोई और प्रस्ताव विपक्ष की ओर से डिप्टी स्पीकर पद को लेकर पेश नहीं किया गया। रणबीर गंगवा के नाम पर सबके सहमति जताने पर स्पीकर ने उनकी नियुक्ति की घोषणा कर दी। इसके बाद सीएम मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, गृह मंत्री अनिल विज, संसदीय कार्य मंत्री कंवर पाल और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आसन ग्रहण करवाया। 
विज्ञापन


पहले गंगवा की सीट भाजपा विधायकों के साथ थी। डिप्टी स्पीकर बनने के बाद उन्हें नेता प्रतिपक्ष हुड्डा के बगल वाली सीट आवंटित की गई है। गंगवा जिला परिषद सदस्य भी रह चुके हैं। वह राज्यसभा सांसद भी रहे हैं। पिछली बार नलवा सीट से इनेलो टिकट पर जीते थे, इस बार उन्होंने इनेलो छोड़कर भाजपा से किस्मत आजमाई और जीतने में सफल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगवा को आसन ग्रहण करवाने के दौरान सीएम, हुड्डा, दुष्यंत और विज के बीच हंसी-मजाक भी हुआ। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी विपक्ष को यह पद मिलेगा। जब स्पीकर ने गंगवा का नाम लिया तो वह चुप हो गए। गंगवा अच्छे आदमी है, उनको नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई। 

इस पर अनिल विज, हुड्डा से बोले कि आपने पद लेने की इच्छा ही नहीं जताई। हुड्डा ने तपाक से विज को जवाब देते हुए कहा कि सीएम को भी बोलने दिया करो। विज बोले कि मेरा कहा महावाक्य होता है। मैंने पिछली सरकार में ही कह दिया था कि हम सत्ता पक्ष में ही बैठेंगे और आप विपक्ष में। 

हुड्डा भी कहां रुकने वाले थे, वह बोले कि अगली बार हम सत्ता पक्ष में बैठेंगे और आप कहीं नहीं बैठोगे। सीएम मनोहर लाल ने भी गंगवा को बधाई दी और सर्व सम्मति के लिए सबका आभार जताया। उन्होंने कहा कि गंगवा अपनी नई जिम्मेदारी भी बखूबी निभाएंगे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने गंगवा को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है वह अपने जिम्मेदारी का सही निर्वहन करेंगे। गंगवा ने अपनी नियुक्ति के लिए सभी का धन्यवाद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed