{"_id":"5b5df8414f1c1b572f8b728a","slug":"ram-temple-constructing-will-in-modi-government-says-alok-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी सरकार में ही होगा राम मंदिर का निर्माण, कोर्ट को जल्द देना चाहिए फैसला'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी सरकार में ही होगा राम मंदिर का निर्माण, कोर्ट को जल्द देना चाहिए फैसला'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 30 Jul 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
आलोक कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद् के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण को लेकर वचनबद्ध हैं और इस सरकार के कार्यकाल में राम मंदिर का निर्माण होकर रहेगा। मंडी गोबिंदगढ़ में गायत्री योग भवन में कार्यक्रम के दौरान आलोक ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के मसले में न्यायालय को जल्द से जल्द फैसला सुनाना चाहिए। अगर अगस्त 2018 तक राम मंदिर का फैसला नहीं आता है तो हम संत समाज के पास जाएंगे और जो उनका आदेश होगा वही किया जाएगा।
विज्ञापन
देश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे दुष्प्रचार के सवाल पर उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग केरल में हो रही है जहां संघ के लोग मारे जा रहे हैं, मॉब लिंचिंग बंगाल में हो रही है जहां 18 साल के नौजवान को फांसी पर लटका दिया जाता है। हिंदू गोरक्षा के लिए समर्पित है और तस्करी वाली जो गाड़ियां पकड़ी जाएंगी, उसे शांतिपूर्ण तरीके से पुलिस के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की हत्या के विरोध में विहिप की चुप्पी पर उन्होंने कहा कि वहां पर विहिप की कार्रवाई का ही नतीजा है कि ममता और राहुल गांधी मंदिर जाने लगे हैं। उन्होंने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद ने देश के 66000 गांवों में एकल विद्यालय चलाने का कार्य शुरू किया था जो एक साल बाद एक लाख गांवों तक पहुंच गया है। इसके बाद वह ऐतिहासिक धरती फतेहगढ़ साहिब माथा टेकने रवाना हो गए।
विज्ञापन
भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बलदेव सिंह चौरवाला और जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में आलोक कुमार को सम्मान किया गया। इसके बाद वह राजपुरा के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर मोहन सिंह, जतिंदर सिंह, गुरमीत सिंह ब्रास, राजपाल गर्ग, डॉ. रघवीर सूरी, प्रदीप मिश्रा और विजयपाल उपस्थित थे।