फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ram Rahim will return in Sunaria Jail today

Ram Rahim: 40 दिन की पैरोल खत्म, सुनारिया जेल में आज राम रहीम की होगी वापसी

Fri, 25 Nov 2022 02:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Nov 2022 02:27 AM IST
सार

पैरोल अवधि में राम रहीम ने हर रोज यूट्यूब अकाउंट पर ऑनलाइन सत्संग किया। गुरुगद्दी को लेकर राम रहीम ने कहा था कि हम थे, हम है, हम ही रहेंगे। हनीप्रीत को रूहानी दीदी का पद भी दिया था। शुक्रवार सुबह पुलिस की एक टीम बागपत रवाना होगी। एसपी उदय सिंह मीना ने बताया कि जैसे ही मुख्यालय से आदेश आएंगे, तुरंत टीम रवाना हो जाएगी। 

विज्ञापन
Ram Rahim will return in Sunaria Jail today
राम रहीम - फोटो : फाइल

विस्तार

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के 40 दिनों के पैरोल का समय पूरा हो गया है। पुलिस उसे शुक्रवार को सुनारिया जेल लेकर आएगी। इसके लिए पुलिस ने जेल के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी है। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम 15 अक्तूबर को बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पैरोल पर आया था। इस दौरान उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के अन्य सदस्य भी साथ आये थे। राम रहीम ने डेरे में रहकर दीपावली पर्व व डेरे के संस्थापक का जन्मोत्सव भी मनाया। 

विज्ञापन


हर रोज यूट्यूब अकाउंट पर ऑनलाइन होकर सत्संग किया। इस दौरान राम रहीम ने गुरुगद्दी को लेकर कहा हम थे, हम है, हम ही रहेंगे। राम रहीम ने हनीप्रीत को रूहानी दीदी का पद भी दिया। शुक्रवार सुबह पुलिस की एक टीम बागपत के लिए रवाना होगी। एसपी उदय सिंह मीना ने बताया कि जैसे ही मुख्यालय से आदेश आएंगे, तुरंत टीम रवाना हो जाएगी। 
विज्ञापन


पैरोल अवधि में 40 दिन साथ रहा डेरामुखी का परिवार, आखिरी दो दिन प्रबंधन के साथ मंत्रणा
पैरोल अवधि के दौरान डेरामुखी ने जहां एक ओर अनुयायियों से ऑनलाइन सत्संग के दौरान रू-ब-रू हुआ। वहीं, परिवार के साथ भी समय बिताया। विदेश से बेटियां भी लौट आईं और मुख्य शिष्या हनीप्रीत के साथ-साथ माता और पत्नी भी साथ रहीं। इतना ही नहीं डेरामुखी अपने गुरु शाह सतनाम महाराज के परिवार से भी ऑनलाइन रू-ब-रू हुआ और हालचाल जाना। पैरोल अवधि के आखिरी दो दिन के दौरान डेरामुखी प्रबंधन के साथ मंथन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेरामुखी ने बुधवार शाम को जारी अपने संदेश में अनुयायियों को कहा कि मानवता भलाई के कार्य रुकने नहीं चाहिए। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह के गुरु शाह सतनाम महाराज के गांव जलालआना में अभी भी उनका परिवार रह रहा है। बताया जा रहा है कि इस गांव में पिछले 16 साल से डेरे का कोई कार्यक्रम नहीं हुआ था। इस बार ऑनलाइन गुरुकुल के दौरान गांव जलालआना में भी कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में शाह सतनाम महाराज के पुत्र रणजीत सिंह की पत्नी नछत्रकूरे मौजूद थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed