फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ram Rahim wants to serve destitute cows gives proposal to Haryana government

Chandigarh News: बेसहारा गोवंश की सेवा करना चाह रहा राम रहीम, हरियाणा सरकार को दिया प्रस्ताव

Tue, 26 Sep 2023 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ram Rahim wants to serve destitute cows gives proposal to Haryana government
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास पहुंचा प्रस्ताव, अंतिम फैसला वही लेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। साध्वियों के यौन शोषण और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने बेसहारा गोवंश की सेवा करने की इच्छा जाहिर की है। इसके लिए डेरा सच्चा सौदा सिरसा ने प्रदेश सरकार को प्रस्ताव दिया है। गोसेवा आयोग के माध्यम से यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास पहुंच चुका है। हालंकि, अभी तक सरकार ने इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। बेसहारा पशुओं को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में यहां गोसेवा आयोग और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के समेत कई सामाजिक संगठनों की ओर से गोवंश के संरक्षण का प्रस्ताव मिला है। प्रदेश की 91 गोशालाओं से आयोग को प्रस्ताव मिले हैं कि वे अतिरिक्त गोवंश रखने को तैयार हैं। प्रदेश को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के पहले चरण में गुरुग्राम, हिसार, सिरसा, भिवानी, करनाल और पानीपत जिलों में अभियान चलाया जाएगा। इन जिलों को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के बाद अन्य जिलों में यह अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पंचायती जमीन पर गोशाला चलाने की इच्छुक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के साथ समझौते किए जाएंगे। अतिरिक्त गोवंश रखने की पेशकश करने वाली गोशालाओं को विशेष ग्रांट दी जाएगी।


बाक्स
सभी पशुओं की जाएगी टैगिंग
सीएम ने कहा कि पशुपालन विभाग नियमानुसार राज्य के शत-प्रतिशत पशुधन की टैगिंग करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही केंद्र सरकार को भी पत्र लिखा जाएगा कि सभी राज्यों को दिशानिर्देश दें कि वे अपने-अपने राज्यों के पशुओं की टैगिंग करवाएं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि गोशालाओं की मॉनिटरिंग के लिए पशुपालन विभाग मुख्यालय स्तर पर एक मॉनिटरिंग सेल का गठन करे। लोगों को भी प्रेरित करना होगा कि गोवंश जब दूध देना बंद कर देता है तो वे उसे खुला न छोड़ें, बल्कि गोशालाओं में देकर जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed