फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   ram rahim petiton cancelled by cbi court, gurmeet ram rahim, sadhvi sexual harassment case

साध्वी यौन शोषण और हत्या केस: CBI कोर्ट से डेरा प्रमुख को झटका

Tue, 12 Jul 2016 02:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 12 Jul 2016 02:27 PM IST
विज्ञापन
ram rahim petiton cancelled by cbi court, gurmeet ram rahim, sadhvi sexual harassment case
गुरमीत राम रहीम - फोटो : file photo
सीबीआई की अदालत ने दो बड़े मामलों में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को झटका दिया है। अदालत ने साध्वी यौन शोषण मामला और पत्रकार छत्रपति हत्या मामले की सुनवाई एकसाथ करने के आवेदन को खारिज कर दिया गया है। डेरा प्रमुख पर चल रहे दोनों ही मामलों में सीबीआई की विशेष अदालत में बचाव पक्ष ने याचिका दाखिल कर दोनों मामलों को अलग-अलग चलाने की अपील की थी। अदालत ने इस याचिका को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


पंचकूला में सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत में साध्वी यौन शोषण मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान बचाव पक्ष द्वारा लगाए गए आवेदन पर कोर्ट ने अपना आदेश सुनाया। इस याचिका के माध्यम से बचाव पक्ष ने साध्वी यौन शोषण मामला और पत्रकार छत्रपति हत्या मामले को एक साथ चलाने की मांग की थी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर साध्वी यौन शोषण समेत हत्या के दो मामले चल रहे हैं। गुमनाम पत्र के माध्यम से एक साध्वी ने डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह पर यौन शोषण सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे। उच्च न्यायालय ने पत्र पर संज्ञान लेते हुए सितंबर 2002 को मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने जांच में उक्त तथ्यों को सही पाया और डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह के खिलाफ विशेष अदालत के समक्ष 31 जुलाई, 2007 में आरोप पत्र दाखिल किया था। डेरा प्रमुख को उक्त मामले में अदालत से जमानत तो मिल गई, लेकिन पिछले लंबे समय से मामला पंचकूला की सीबीआई अदालत में चल रहा है। अब इस मामले में हो रही अंतिम बहस के बाद जल्द ही कुछ दिनों में यौन शोषण मामले में अदालत अपना फैसला सुना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed