फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ram Rahim, CBI Judge Jagdeep Singh Returned Back Bullet Proof Vehical to Government

राम रहीम को सजा सुनाने वाले जगदीप सिंह ने लौटाई सरकारी बुलेट प्रूफ गाड़ी, खुद बताई वजह

Sat, 04 Jul 2020 10:42 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 04 Jul 2020 10:42 AM IST
सार

  • संवदेनशील मामले के कारण मुहैया कराई थी सुरक्षा
  • काफिले के साथ नहीं चल पाती थी गाड़ी
  • तेज भगाने पर हांफ जाती थी टाटा सफारी

विज्ञापन
Ram Rahim, CBI Judge Jagdeep Singh Returned Back Bullet Proof Vehical to Government
जज जगदीप सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को सजा सुनाने वाले सीबीआई के जज जगदीप सिंह ने सरकारी बुलेट प्रूफ टाटा सफारी गाड़ी वापस कर दी है। उनका कहना है कि यह गाड़ी अन्य गाड़ियों के साथ रफ्तार नहीं मिला पाती थी। तेज गति से भगाने पर वजन अधिक होने के कारण गाड़ी का दम फूल जाता था।
विज्ञापन


राजस्थान शिक्षा बोर्ड ने महाराणा प्रताप से जुड़े तथ्यों से की छेड़छाड़, पंजाब के राज्यपाल ने दर्ज कराया विरोध
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, एक जगह पर गाड़ी खराब हो जाने के बाद ही उन्होंने गाड़ी और ड्राइवर दोनों वापस कर दिए हैं। जज जगदीप सिंह को यह गाड़ी जेड सुरक्षा के साथ सरकार ने दी थी। उनके पूरे परिवार की सुरक्षा इसलिए बढ़ाई गई थी कि उन्होंने हरियाणा के सर्वाधिक संवेदनशील मामले में सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद ही राम रहीम को सरकार ने जेल भेजा था। उसके बाद से ही उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा था।

गाड़ी के साथ चलना मुश्किल होता था

सूत्रों के मुताबिक, बुलेट प्रूफ होने के कारण गाड़ी का वजन बहुत ज्यादा था, जिसके कारण यह तेज नहीं दौड़ पाती थी। सुरक्षा काफिले में गाड़ी पीछे न रह जाए, इसलिए इसे 30 से 40 की स्पीड पर दौड़ाया जाता था।

पंचकूला में लोकल ही कही जाने के लिए तो गाड़ी से काम चलता था, लेकिन यदि बाहर जाना हो तो गाड़ी के साथ चलना मुश्किल होता था। सुरक्षा कारणों से भी देखा जाए तो यह गाड़ी मुफीद नहीं बैठ रही थी। तंग आकर गाड़ी को किनारे कर दिया गया।

चीन को बड़ा झटका: हीरो साइकिल ने रद्द किया 900 करोड़ का ऑर्डर, जर्मनी बना विकल्प

सूत्र बताते हैं कि गाड़ी के साथ जज साहब ने सरकारी ड्राइवर को भी अलविदा कह दिया है। मालूम हो कि इस मामले में पूर्व डीजीपी बीएस संधू सहित कुछ गवाहों को भी पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। समय-समय पर सरकार की ओर से इस सुरक्षा का रिव्यू किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed