{"_id":"62a88126b4e8a7570047184d","slug":"ram-rahim-appeared-in-a-court-of-faridkot-through-video-conferencing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरगाड़ी बेअदबी मामला: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई राम रहीम की पेशी, 29 जुलाई को होगी अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरगाड़ी बेअदबी मामला: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई राम रहीम की पेशी, 29 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
Tue, 14 Jun 2022 06:10 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 14 Jun 2022 06:10 PM IST
सार
इन मामलों में अब तक डेरा प्रमुख वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में चार बार पेश हो चुका है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार डेरा प्रमुख तीनों ही मामलों में आरोपी है जबकि बाकी के सात डेरा अनुयायियों की तीनों घटनाओं में अलग-अलग भूमिका है।
विज्ञापन
राम रहीम
- फोटो : फाइल
विस्तार
साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़े तीन केसों की मंगलवार को सीजेएम मोनिका लांबा की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान इन मामलों में चार्जशीट डेरा सच्चा सौदा (सिरसा) प्रमुख गुरमीत राम रहीम भी रोहतक की सुनारिया जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश हुआ। साथ ही जमानत पर चल रहे सात अन्य डेरा अनुयायी भी अदालत में हाजिर रहे। इसके बाद अदालत ने सुनवाई 29 जुलाई तक स्थगित कर दी।
विज्ञापन
इन मामलों में डेरा प्रमुख समेत सभी आरोपियों को चार्जशीट की कापियां भी सौंपी जा चुकी हैं। जानकारी के अनुसार बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित तीनों घटनाओं पावन स्वरूप चोरी करने, विवादित पोस्टर लगाने व पावन स्वरूप की बेअदबी करने के संबंध में थाना बाजाखाना में क्रमवार एफआईआर नंबर 63, 117 व 128 दर्ज है जिसमें पंजाब पुलिस की एसआईटी जांच के आधार पर डेरा प्रमुख व डेरा अनुयायियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। केस का ट्रायल शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
इन मामलों में अब तक डेरा प्रमुख वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में चार बार पेश हो चुका है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार डेरा प्रमुख तीनों ही मामलों में आरोपी है जबकि बाकी के सात डेरा अनुयायियों की तीनों घटनाओं में अलग-अलग भूमिका है। इसके अलावा तीनों मामलों में डेरे की राष्ट्रीय कमेटी के तीन सदस्य भी चार्जशीट हैं जोकि भगोड़े चल रहे हैं जबकि राम रहीम सहित बाकी सात डेरा अनुयायियों को जमानत मिली हुई है।
विज्ञापन