फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ram Janmabhoomi Sant Samaj Kashi Mathura Panchanand Giri Maharaj returned Ayodhya Shri Ram Janmabhoomi Pujan

राम जन्मभूमि के बाद अब काशी, मथुरा का रुख करेगा संत समाज, अयोध्या से श्रीराम जन्मभूमि पूजन से लौटे पंचानंद गिरि महाराज ने कही यह बात

Sun, 09 Aug 2020 12:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Ram Janmabhoomi Sant Samaj Kashi Mathura Panchanand Giri Maharaj returned Ayodhya Shri Ram Janmabhoomi Pujan
चंडीगढ़। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के भूमि पूजन से चंडीगढ़ लौटे पंचानंद गिरि महाराज ने कहा कि अब संत समाज का सपना पूरा हुआ है। श्रीराम जन्मभूमि के बाद अब संत समाज जल्द ही मथुरा और काशी की ओर रुख करेगा। इसके बाद संत समाज प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से हिंदू राष्ट्र की मांग करेगा।
विज्ञापन

भूमि पूजन कार्यक्रम से चंडीगढ़ लौटे पंचानंद गिरि महाराज का श्रीहिंदू तख्त, चंडीगढ़ इंडस्ट्री यूथ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर श्रीहिंदू तख्त के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने कहा कि कई सालों के बाद देश के लोगों में मंदिर निर्माण को लेकर खुशी का माहौल बना है। यह फख्र की बात है कि देश में श्रीराम का मंदिर बनने जा रहा है। स्वागत करने के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी, चंडीगढ़ इंडस्ट्री यूथ एसोसिएशन प्रधान हरेंद्र शैलेश, सिया के उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, लघु भारती संस्था से अवि भसीन, मनीष कुमार निगम, अनिल धीमान, राकेश दुबे, राजेश चौधरी, नरेंद्र राय, पंचम चौहान, अरविंद पाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed