{"_id":"65ce84cf230c43cb370062a4","slug":"rally-will-decide-inderjits-political-future-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-353756-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: राव इंद्रजीत का राजनीतिक भविष्य तय करेगी रेवाड़ी की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: राव इंद्रजीत का राजनीतिक भविष्य तय करेगी रेवाड़ी की रैली
विज्ञापन
-शिलान्यास कार्यक्रम के बाद रैली को करेंगे संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रेवाड़ी के गांव माजरा में एम्स शिलान्यास के बाद होने वाली रैली अहीरवाल के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के लिए अहम होगी। रैली को सफल बनाने के लिए खुद राव इंद्रजीत ने मोर्चा संभाला हुआ है और कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई हैं। पंडाल में पहुंचने वाली भीड़ से ही राव का भाजपा में कद आंका जाएगा और उनका राजनीतिक भविष्य तय होगा। राव इंद्रजीत का दक्षिण हरियाणा और खासकर अहीरवाल की धरती पर खासा प्रभाव है। उनके कद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह लगातार चार बार से गुरुग्राम से सांसद बन रहे हैं। दस पहले वह कांग्रेस से दो बार सांसद और दो बार भाजपा से संसद में पहुंचे। यहां के मतदाता उनके इशारे पर कई विधानसभाओं के परिणाम बदल देते हैं। राव अपनी बेटी आरती राव के लिए पिछले बार से रेवाड़ी हलके से भापजा की टिकट मांग रहे हैं, लेकिन परिवारबाद बीच में आड़े आ रहा है। लेकिन इस बार आरती राव ऐलान कर चुकी हैं कि वह चुनाव जरूर लड़ेंगी। ऐसे में रैली में पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन और उनका इशारा काफी कुछ मायने रखता है। क्योंकि भाजपा ने राव के मुकाबले भूपेंद्र यादव, डा. सुधा यादव पैरलल खड़ा कर दिया है। अगर ये दोनों नेता भी रैली रहते हैं तो इसके भी कई मायने होंगे। कुल मिलाकर यह रैली राव इंद्रजीत का भाजपा में राजनीतिक भविष्य तय करेगी।
बाक्स
रैली में चेकिंग के बाद ही होगा प्रवेश
प्रधानमंत्री की रैली को लेकर खुद डीजीपी शत्रुजीत कपूर और सीआईडी प्रमुख एडीजीपी आलोक मित्तल मोर्चे पर डटे हैं। मंच से लेकर रैली के पंडाल में पहुंचने वाले लोगों की एंट्री चेकिंग के बाद ही होगी। वहीं, सभी जिलों से वाहन रैली के लिए रवाना होंगे। रैली में जाने वाले वाहनों को जाम का सामना न करना पड़े, इसलिए हरियाणा पुलिस के जवानों की सड़कों पर तैनाती की गई है। इसके अलावा, जाम प्रभावित रास्तों की बजाए वाहनों को डाइवर्ट रास्ते से निकाला जाएगा। गौर हो कि किसान आंदोलन के चलते जीटी रोड पर चंडीगढ़ से अंबाला जाने और आने का रास्ता बंद है। पंचकूला से साहा के रास्ते से अंबाला तक आवाजाही हो रही है।