फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rally of 2 thousand tractors in Batala against intoxication

बटाला में निकली 2 हजार ट्रैक्टरों की रैली, नशे के खिलाफ भरी हुंकार, सीएम ने भी दिया संदेश

Sun, 10 Feb 2019 09:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 10 Feb 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
Rally of 2 thousand tractors in Batala against intoxication
बटाला में निकाली गई ट्रैक्टर रैली

बटाला के लोगों ने नशे के खिलाफ विश्व की सबसे बड़ी ट्रैक्टर रैली निकालकर शनिवार को विश्व रिकार्ड बनाया है। शनिवार को कांग्रेस के पूर्व मंत्री और बटाला के वरिष्ट कांग्रेसी नेता अश्वनी सेखड़ी की अगुवाई में वीएमएस कॉलेज से 2000 हजार ट्रैक्टरों पर नशे के खिलाफ रैली निकाल कर पंजाब समेत पूरी दूनिया में नशे से बचने का संदेश दिया गया। 

विज्ञापन


विश्व की सबसे बड़ी ट्रैक्टर रैली में हजारों की संख्या में लोगों ने नशा मुक्त पंजाब का संकल्प लिया और नशे को समाज से खत्म करने का अहद लिया। ट्रैक्टर रैली शुरू होने से पहले पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वीडियो संदेश के जरिए टैक्टर रैली में भाग ले रहे नौजवानों समेत समूह पंजाबियों को नशे के खिलाफ लड़ाई में भाग लेने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


वीडियो में सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार नशे को जड़ से खत्म करने के लिये वचनबद्ध है। सीएम ने टैक्टर रैली के लिए सभी को बधाई दी। इसके बाद अश्वनी सेखड़ी और अभिनव सेखड़ी की अगुवाई में 2000 टैक्टरों पर रैली निकाली गई। रैली को संबोधित करते हुए अश्वनी सेखड़ी ने कहा कि आज की इस रैली का संकल्प नशा मुक्त पंजाब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सेखड़ी ने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह नशे का कारोबार को बंद कर दें नही तो लोग और कानून उन्हें माफ नही करेंगे। सेखड़ी ने इस रैली में भाग लेने वाले हर युवक का धन्यवाद किया। इस मौके पर सिटी कांग्रेस के प्रधान सवरन मुड़,दिहाती कांग्रेस के प्रधान निशान सिंह पवार,सविंदर सिंह भागोवालिया, बलदेव सिंह और बटाला के वरिष्ट लोग उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed