फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rakesh Jain sentenced to six years in disproportionate assets case

Chandigarh News: आय से अधिक संपत्ति मामले में राकेश जैन को छह साल की सजा, पांच लाख रुपये का जुर्माना

Fri, 24 Mar 2023 08:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Mar 2023 08:56 PM IST
सार

अदालत का फैसला सुनते ही राकेश जैन की पत्नी रोने लगीं। उनके परिवार के अन्य सदस्य भी कोर्ट रूम के बाहर मौजूद थे। काफी देर तक वह राकेश जैन से बातचीत करती हुई रोती रहीं।

विज्ञापन
Rakesh Jain sentenced to six years in disproportionate assets case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने आयकर अधिकारी राकेश जैन को दोषी करार देते हुए छह साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर दोषी को एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

विज्ञापन


सीबीआई की विशेष अदालत ने पकड़े गए सोने को जब्त करने का भी आदेश दिया है। बुधवार को अदालत ने राकेश जैन को दोषी करार दिया था जबकि इस मामले में उसकी पत्नी को अदालत ने बरी कर दिया। राकेश जैन को 14 फरवरी 2020 को सीबीआई की विशेष अदालत से 50,000 रुपये रिश्वत लेने के मामले में चार साल की सजा हो चुकी है।
विज्ञापन


सजा सुनते ही रो पड़ीं राकेश जैन की पत्नी
अदालत का फैसला सुनते ही राकेश जैन की पत्नी रोने लगीं। उनके परिवार के अन्य सदस्य भी कोर्ट रूम के बाहर मौजूद थे। काफी देर तक वह राकेश जैन से बातचीत करती हुई रोती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
सीबीआई ने 2 फरवरी 2013 को सेक्टर-20 निवासी रियल एस्टेट और शराब कारोबारी अशोक अरोड़ा की शिकायत पर राकेश जैन को उसके घर से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। अरोड़ा ने सीबीआई को दी शिकायत में कहा था कि उन्हें आयकर विभाग की ओर से आईटी एक्ट 1961 की धारा 142 (2) के तहत नोटिस आया था। इसके बाद आईटीओ राकेश जैन की ओर से कॉल आई और 2011-12 के टैक्स को लेकर अपने ऑफिस बुलाया। वहां बातचीत में जैन ने उन्हें टैक्स नोटिस को सेटल करने के लिए 3.5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की।


बातचीत के बाद यह सौदा 2.5 लाख रुपये में तय हो गया। सीबीआई ने ट्रैप लगाकर जैन को उसके सेक्टर-22 स्थित घर से रिश्वत की पहली किश्त 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान उनके घर से 23 लाख रुपये कैश, सोने की दो ईंटें समेत लाखों की सोने के जेवर भी मिली थी। इसके बाद सीबीआई ने राकेश जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। इस मामले में राकेश जैन की मां कांता जैन और उसके पिता यशपाल जैन को भी आरोपी बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed