फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rajya Sabha MP Sandeep Pathak raised the issue of stubble burning

Punjab: संसद में पाठक ने उठाया पराली का मुद्दा, बोले- केंद्र करे उचित मुआवजे का इंतजाम, खत्म होगी समस्या

Fri, 08 Dec 2023 09:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Dec 2023 09:54 AM IST
सार

पंजाब सरकार ने राज्य के किसानों को पराली के लिए 1000 रुपये प्रति एकड़ देने का प्रस्ताव दिया है और केंद्र से इसके लिए 1500 रुपये प्रति एकड़ देने की अपील की है। अगर केंद्र पंजाब सरकार की बात मान ले तो किसानों को 2500 रुपये प्रति एकड़ मिल सकेगा और इस समस्या का जल्दी समाधान हो सकेगा।

विज्ञापन
Rajya Sabha MP Sandeep Pathak raised the issue of stubble burning
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब की पराली का मामला संसद में गूंजा। आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब से राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक ने संसद में कहा कि पराली जलाने के लिए हम किसानों को दोषी ठहराते हैं, जबकि कोई किसान शौक से नहीं बल्कि मजबूरी में पराली जलाता है। इसके लिए स्पष्ट तौर पर सरकारें जिम्मेदार हैं। पराली जलाने से रोकने का सबसे बड़ा समाधान यह है कि सरकार किसानों को उचित आर्थिक मदद दे। 

विज्ञापन


पंजाब सरकार ने राज्य के किसानों को पराली के लिए 1000 रुपये प्रति एकड़ देने का प्रस्ताव दिया है और केंद्र से इसके लिए 1500 रुपये प्रति एकड़ देने की अपील की है। अगर केंद्र पंजाब सरकार की बात मान ले तो किसानों को 2500 रुपये प्रति एकड़ मिल सकेगा और इस समस्या का जल्दी समाधान हो सकेगा।

विज्ञापन

फसलों के एमएसपी का अंतर हो कम

उन्होंने कहा कि पराली समस्या का दूसरा और स्थायी समाधान है फसल विविधीकरण। अन्य खरीफ फसलों का धान के मुकाबले एमएसपी बेहद कम है इसलिए किसान धान की खेती करना ही पसंद करते हैं। पंजाब सरकार ने कहा है कि अन्य फसलों और धान के एमएसपी के बीच जो अंतर है उसकी भरपाई राज्य सरकार करेगी। अगर केंद्र सरकार भी एमएसपी बराबर करने की योजना लाए और उसे इसी साल से लागू करे तो इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने पाठक के सवालों का जवाब दिया और पंजाब सरकार की 1500 रुपये वाली मांग को खारिज कर दिया। उनके जवाब से संदीप पाठक ने असहमति जताई और कहा कि हम मंत्री जी के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed