{"_id":"5a7088ca4f1c1bb3208b6604","slug":"rajnath-singh-reaction-on-pakistan-ceasefire-violence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शालीनता का गलत फायदा न उठाए पाकिस्तान, अब भारत कमजोर नहीं रहा- राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शालीनता का गलत फायदा न उठाए पाकिस्तान, अब भारत कमजोर नहीं रहा- राजनाथ सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी रेंजर्स बार-बार सीज फायर का उल्लंघन कर रहे हैं। तीन से चार दिन पहले ही पाक के रेंजर्स और भारत की ओर से बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल के बीच फ्लैग मीटिंग हुई थी।
इस बैठक में दोनों देश की तरफ से यह आश्वस्त किया गया था कि सीज फायर का उल्लंघन नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद पाकिस्तान लगातार सीफ फायर कर रहा है। इस मुद्दे पर गृहमंत्री ने कहा कि हमारी विनम्रता और शालीनता की कोशिश रहती है। हम सभी के साथ अच्छे रिश्ते बनाकर रखना चाहते हैं। पड़ोसियों के साथ भी अच्छे रिश्ते बनाकर रखना चाहते हैं, लेकिन हमारी इस शालीनता का गलत अर्थ नहीं लगाया जाना चाहिए। भारत अब कमजोर नहीं रहा है, वह ताकतवर देश बन चुका है। जरूरत पड़ने पर भारत जवाब भी दे सकता है।
हरियाणा में रेप की घटनाओं पर गृहमंत्री ने साधी चुप्पी
कानून व्यवस्था को लेकर हरियाणा सरकार प्रदेश में चौतरफा घिरती जा रही है। चाहे बात जाट आंदोलन की हो या फिर प्रदेश में बहू-बेटियों के साथ आय दिन हो रहे दुष्कर्म के मामले हो। गृहमंत्री राजनाथ सिंह से इस दौरान जब हरियाणा में लगातार बढ़ रही रेप की घटनाओं पर सवाल किया गया तो उनके पास इसका कोई जवाब नहीं था। सिंह ने इस सवाल पर चुप्पी साधी ली और कहा कि कोई दूसरा सवाल पूछो। इस अंदाज में गृहमंत्री सिंह बहू-बेटियों की सुरक्षा से जुड़े इस सवाल को नजरंदाज कर गए। बता दें कि वर्ष 2017 में हरियाणा में महिलाओं से गैंगरेप के 204 मामले, दुष्कर्म के 1238 मामले, छेड़छाड़ के 2039 और अपहरण के 2432 मामले दर्ज किए गए। इसके बावजूद केंद्र सरकार हरियाणा में कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के प्रति चिंतित नहीं दिखाई दे रही।

जम्मू-कश्मीर हमारा था, है और रहेगा
गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर हमारा था, है और रहेगा
एक सवाल के जवाब में केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर हमारा था, है और रहेगा। कोई किसी भी जात का हो अथवा किसी मजहब या धर्म को मानने वाला हो वे भारत में पूरी तरह सुरक्षित है और सभी सुरक्षित रहेंगे। लोगों को जात और मजहब की मानसिकता से बाहर निकल कर सोचने की जरूरत है।
वहीं, कासगंज में हुई घटना पर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की रिपोर्ट आने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी। 1984 दंगों को लेकर पूछे गए सवाल पर राजनाथ ने कहा सुप्रीमकोर्ट ने आदेश जारी किया है। इस मामले में फिर एसआईटी गठित की गई है, जो कार्रवाई करेगी। जब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी थी, तब एसआईटी गठित की गई थी, जो 1984 के दंगों की जांच कर सके। लेकिन जांच सही ढंग से नहीं हो सकी।
अब सुप्रीमकोर्ट की देखरेख में फिर एसआईटी गठित की जा रही है, जो इसमें पूरी निष्पक्षता से जांच करेगी। सिंह ने कहा चीन में डोकलाम में चल रहे जमीनी विवाद को सुलझा लिया है। पड़ोसी देश से लग रही भारत की सीमाओं का फेंसिंग का काम तेजी से चल रहा है, इस पर 1200 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।