{"_id":"5d970e508ebc3e012c6535fc","slug":"rajinder-gupta-has-been-elected-punjab-cricket-association-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजिंद्र गुप्ता दूसरी बार बने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान, सितंबर में दिया था इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजिंद्र गुप्ता दूसरी बार बने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान, सितंबर में दिया था इस्तीफा
Fri, 04 Oct 2019 03:28 PM IST
ajay kumar
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 04 Oct 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
राजिंद्र गुप्ता दूसरी बार बने पीसीए प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के प्रधान पद पर दूसरी बार राजिंद्र गुप्ता काबिज हो गए हैं। उनके साथ राकेश राठौर को उपाध्यक्ष, पुनीत बाल सचिव और सुरजीत राय को संयुक्त सचिव सर्वसम्मति से चुना गया। राजेंद्र गुप्ता ने इसी साल सितंबर में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) का चुनाव चार अक्तूबर (शुक्रवार) को संपन्न हुआ। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया एक अक्तूबर से शुरू हुई थी जबकि नाम वापस लेने की तारीख तीन अक्तूबर थी। पीसीए के चुनाव लोढ़ा कमेटी के मुताबिक, संपन्न हुए हैं। पीसीए में यह चुनाव प्रधान पद, उप प्रधान पद, सेक्रेटरी, खजांची, ज्वाइंट सेक्रेटरी, मेंबर्स एपेक्स कमेटी हुए।
विज्ञापन
राजिंद्र गुप्ता ने सितंबर में प्रधान पद से दिया था इस्तीफा
पीसीए के प्रधान पद की कुर्सी सितंबर माह से ही खाली पड़ी थी। सितंबर शुरू में ही प्रधान पद से राजिंद्र गुप्ता ने यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि वह अपने पद पर रहते हुए क्रिकेट के लिए कुछ काम नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही मीडिया के सामने यह भी कहा कि पीसीए के अंदरूनी माहौल से वह काफी तंग आ गए थे।
विज्ञापन
प्रधान बनने के बाद उन्हें पीसीए में अलग कमरा तक नहीं दिया गया। उन्हें मीटिंग में भी नहीं बुलाया जाता था, इस वजह से उन्हें घुटन महसूस हो रही थी। हालांकि पीसीए उसके बाद से कहता रहा है कि उन्हें अभी तक लिखित या फिर मेल के जरिए राजिंद्र गुप्ता का इस्तीफा नहीं मिला है। राजिंद्र गुप्ता ने वर्ष 2017 में सर्वसम्मति से पीसीए के प्रधान बने थे।