फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rajesh Nagar said Ration depots across the state will be under the surveillance of CCTV cameras

Chandigarh News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगे प्रदेशभर के राशन डिपो

Thu, 07 Nov 2024 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Rajesh Nagar said Ration depots across the state will be under the surveillance of CCTV cameras
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री राजेश नागर ने दिए निर्देश
विज्ञापन

कहा, एक परिवार से एक ही व्यक्ति को मिलेगा डिपो



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में अब राशन डिपो सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगे। इन कैमरों से निगरानी जिला स्तर और मुख्यालय स्तर पर की जाएगी। इससे डिपो होल्डरों के कार्य में पारदर्शिता आएगी और गरीब व्यक्तियों के राशन में धांधली होने से भी बचा जा सकेगा। गड़बड़ी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री राजेश नागर ने यह निर्देश दिए हैं। वे बुधवार को यहां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।
मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी डिपो होल्डर से राशन का वितरण जल्द से जल्द करवाना सुनिश्चित करें। देरी और गड़बड़ी वाले डिपो होल्डरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा भी उपस्थित थीं। मंत्री ने कहा कि एक परिवार के केवल एक व्यक्ति को ही राशन डिपो का लाइसेंस मिलना चाहिए, मिलीभगत से कई डिपुओं का लाइसेंस लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन

मंत्री ने जहां अधिकारियों से सहयोग करने का आह्वान किया, वहीं गड़बड़ी करने वाले डिपो होल्डरों को संरक्षण देने वाले अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायत मिलने पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी राशन डिपुओं पर राशन एक तारीख से पहले पहुंच जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश नागर ने राशन वितरण का ऑनलाइन डाटा अपडेट रखने के निर्देश देते हुए कहा कि जब भी डिपो पर राशन पहुंचता है तो इसकी सूचना उपभोक्ताओं तक मुनादी के माध्यम से करवाने के साथ-साथ व्हाट्सएप और टेक्स्ट-मैसेज के माध्यम से तुरंत पहुंचनी चाहिए। डिपुओं के लिए निर्धारित समय में डिपो को पूरा महीना या तब तक खोलकर रखना अनिवार्य होगा, जब तक उसके क्षेत्र में शत-प्रतिशत राशन का वितरण न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed