फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rajeev godara now leave the chandigarh objerver post on aam aadmi party

गोदारा को चंडीगढ़ ऑब्जर्वर के पद से हटाया

Sun, 09 Feb 2014 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 09 Feb 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
rajeev godara now leave the chandigarh objerver post on aam aadmi party

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के ऑब्जर्वर के तौर पर नियुक्त राजीव गोदारा को हटा दिया गया है। अब वे सिर्फ हरियाणा में ही काम करेंगे। यह फैसला पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने लिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उनके हाल में लिए जा रहे फैसलों से पार्टी को नुकसान पहुंच रहा था। वहीं चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं में भी गुटबाजी सामने आ रही थी।

पार्टी के एक राष्ट्रीय नेता ने बताया कि चंडीगढ़ में ऑब्जर्वर के तौर पर रुपिंदर कौर ही काम करेंगी।

करीब एक महीने राजीव गोदारा ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब ने प्रेस वार्ता कर एलान किया था कि पार्टी ने उन्हें चंडीगढ़ का भी ऑब्जर्वर बनाया है।

चंडीगढ़ के कुछ कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति भी देखी गई। जब आप के नेता संजय सिंह चंडीगढ़ आए थे तो इसकी जानकारी भी राजीव गोदारा ने सभी मीडियाकर्मियों को दी थी। लेकिन उनके हाल में लिए गए कुछ फैसलों से पार्टी में खुसफुसाहट शुरू हो गई थी। पार्टी ने उन्हें यहां से हटाकर फिलहाल हरियाणा में काम करने को कहा है। हालांकि वे पहले भी हरियाणा में काम कर रहे थे और उन्होंने वहां पार्टी को मजबूत भी किया है।
विज्ञापन


दिल्ली के नेता का पैदल मार्च कैंसिल
चंडीगढ़ में आप के नेताओं के बीच कम्युनिकेशन की भारी कमी देखी जा रही है। दिल्ली के एक नेता ने चंडीगढ़ से लोकसभा में उम्मीदवार बनने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने एक पैदल मार्च रखा हुआ था। इसकी जानकारी उन्होंने लोकल वालंटियर्स को नहीं दी थी। इससे उनमें काफी नाराजगी देखी गई। उन्होंने तुरंत इस मामले की शिकायत हाईकमान को दी। इस पर उन्होंने इस पैदल मार्च को कैंसिल करने में जरा सी भी देर नहीं लगाई। नेता ने हाईकमान को बताया था कि पैदल मार्च से पार्टी की काफी ब्रांडिंग होगी और इसका अच्छा फीडबैक भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed