फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rajan chandel eats seven eggs in 37 secoonds, winner announced

चंडीगढ़ में अंडे खाओ प्रतियोगिता, और 37 सेकेंड में सात अंडे खाकर जीते राजन चंदेल

Mon, 18 Nov 2019 12:38 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 18 Nov 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
Rajan chandel eats seven eggs in 37 secoonds, winner announced
अंडा खाओ प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
प्रोटीन अवेयरनस को लेकर वेट्स इन पोल्ट्री फाउंडेशन ने सिटको के सहयोग से रविवार को सुखना लेक पर एगची वाकाथॉन निकाली। इस दौरान आयोजित अंडा खाओ प्रतियोगिता में हरियाणा के राजन चंदेल 37 सेकेंड में 7 अंडे खाकर विनर बने।
विज्ञापन


वाकाथॉन का शुभारंभ वीआईपी (नार्थ) फाउंडेशन के सचिव डॉ. बादल सिंह, डॉ. सुधीर सक्सेना और नितिन सिंगला ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान वक्ताओं ने शरीर में प्रोटीन की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अंडे उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन का बहुत ही अच्छा सोर्स हैं। अंडे का आधा से अधिक प्रोटीन सफेद भाग में पाया जाता है। इसमें विटामिन बी 2 के साथ ही वसा की मात्रा बहुत कम होती है।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि भारत में अंडे और चिकन के जरिए कुपोषण को दूर करने में काफी मदद मिल सकती है। उन्होंने चंडीगढ़ के लोगों से चिकन और अंडे को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करने पर जोर दिया। इस अवसर पर सिटको की जन संपर्क अधिकारी दीप्ति भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोटीन को लेकर चंडीगढ़ है अवेयर
वाकाथॉन में आए वीआईपी फाउंडेशन के वेटरिनरी विशेषज्ञ डॉ. बादल सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ देश के अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा अवेयर है। यहां पर 90 फीसदी आबादी शरीर में प्रोटीन को पूरा करने के लिए जागरूक है। यह आंकड़े हाल ही में खाने को लेकर किए गए एक सर्वे के दौरान सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed