फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raj Chauhan from Ludhiana nominated for the post of speaker of British Columbia

लुधियाना के राज चौहान पांचवीं बार बने विधायक, ब्रिटिश कोलंबिया का स्पीकर बनना लगभग तय

Fri, 04 Dec 2020 07:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Dec 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Raj Chauhan from Ludhiana nominated for the post of speaker of British Columbia
राज चौहान। - फोटो : अमर उजाला

लुधियाना के गांव गहौर में जन्मे राज चौहान को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत की असेंबली के स्पीकर के लिए नामित किया गया है। इस खबर से उनके पैतृक गांव में खुशी की लहर है। उनके बड़े भाई एडवोकेट राजवंत सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा है। बता दें कि राज चौहान लुधियाना के आर्य कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद कनाडा चले गए थे। 2005 में पहली बार वह विधायक बने। 

विज्ञापन


अभी वह बरनबी से पांचवीं बार विधायक बने हैं। सोमवार को उनका नाम स्पीकर के तौर पर पेश किया जाएगा। एडवोकेट राजवंत सिंह ने बताया कि राज चौहान स्पीकर चुने जाने के बाद डैरिल प्लेक्स की जगह लेंगे। अक्तूबर में हुए चुनाव में डैरिल प्लेक्स ने चुनाव नहीं लड़ा था। इससे पहले वह डैरिल के साथ बतौर डिप्टी स्पीकर काम कर चुके हैं, इसलिए राज चौहान का चुना जाना तय है।
विज्ञापन



1972 में वह अपने दोस्त हरिंदर सिंह के साथ कनाडा चले गए थे। वहां जाकर पहले वैंकूवर में लकड़ियों की बड़ी मिल में मजदूरी का काम किया। उनका छोटा भाई काफी समझदार था। वहां उसने देखा कि यहां ज्यादातर भारतीय फार्म में आकर काम करते हैं लेकिन उनकी हालत बहुत दयनीय है। उनके लिए नियम कानून कुछ नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी आवाज सबसे पहले उनके भाई ने उठाई। इस काम में वहां पर भारतीय प्रोफेसर हरी शर्मा ने बहुत साथ दिया। उन्होंने कनाडा में फार्म वर्कर्स यूनियन का गठन किया और इसके फाउंडर बने। वहीं 18 साल हॉस्पिटल इंप्लाइज यूनियन के डॉयरेक्टर भी रह चुके हैं। उन्हें बहुत खुशी है कि उनका छोटा भाई स्पीकर बनने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed