फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rainy disease, men dominate in winter

फंगल इंफेक्शन क्यों और कैसे? जानने के लिए ये पढ़िए

Sun, 09 Feb 2014 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला-पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला-पंचकूला Updated Sun, 09 Feb 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
Rainy disease, men dominate in winter
बरसात के मौसम में होने वाला टीनिया (फंगल इनफेक्शन) इस बार सर्दियों में भी लोगों को बेचैन कर रहा है। इसके मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी डॉक्टरों के लिए भी चिंता का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


आंकड़ों पर अगर गौर करें तो पंचकूला के सामान्य अस्पताल में टीनिया से पीड़ित 30-35 मरीज इलाज के लिए रोजाना पहुंच रहे हैं।

पीजीआई के स्किन स्पेशलिस्ट के अनुसार इस बीमारी का पता लगाने के लिए माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉक्टर जुटे हैं। स्किन स्पेशलिस्ट के अनुसार कई दवाएं इस बीमारी पर असर नहीं कर रही हैं। यह डॉक्टरों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


एंटी फंगल मेडिसीन कारगर नहीं
टीनिया (फंगल इनफेक्शन) पर एंटी फंगल मेडिसीन पूरी तरह से कारगर नहीं हो रही हैं। पीजीआई के डॉक्टरों के अनुसार, इस इनफेक्शन से पीड़ित 50 प्रतिशत मरीजों पर एंटी फंगल मेडिसीन का असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अनुसार, इस इनफेक्शन से पीड़ित मरीज करीब एक सप्ताह में ठीक हो जाते थे। लेकिन, अब मरीजों को ठीक होने में महीनों लग रहा है।

टीनिया से बचाव के उपाय
टीनिया एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है। गीले कपड़े पहनने से बचें, यदि घर में किसी भी व्यक्ति को हुआ है तो उसके उपयोग किए हुए कपड़े, चप्पल, कंघी, उसके स्नान करने के बाद बाथरूम को वास करके ही स्नान करें, कपड़े सूखे पहने।

फंगल इनफेक्शन के लक्षण
शरीर के उपर लाल रंग का रिंग की तरह रैस उभर आना, सिर पर होने पर सिर के बाल उड़ने लगते है, पैर और हाथ पर होने पर स्किन के ऊपर सफेद परत बन जाना, नाखून काला पड़ जाना, मरीज को खुजली होना।


सर्दी के मौसम में टीनिया फंगल इनफेक्शन के मरीजों की तादात बढ़ी है। यह गंभीर चिंता का विषय है। पीजीआई में स्किन स्पेशलिस्ट के साथ माईक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट इसके कारण पता लगाने के लिए रिसर्च कर रहा है। अनुमान के अनुसार एंटी फंगल मेडिसिन इस इनफेक्शन पर कारगर नहीं हो पा रही है।
डॉ. सुनील डोगरा, स्किन स्पेशलिस्ट, पीजीआई, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed