फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rains demolished 22 years old Record, still cloud continue

बारिश ने ध्वस्त किया 22 साल का रिकॉर्ड, आज भी बरसेंगे बादल

Sun, 08 Jan 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 08 Jan 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
 rains demolished 22 years old Record, still cloud continue
बारिश - फोटो : अमर उजाला

शहर में 22 साल बाद 24 घंटे में 74.1 मिमी. बारिश हुई है। बारिश के बाद शहर के जहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। दिन भर बारिश के कारण लोग परेशान रहे। मौसम विभाग की मानें तो आठ जनवरी तक बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


बारिश के बाद शहर में सूखी ठंडक बढ़ने की संभावना है। वहीं दिन और रात के समय कोहरा पडे़गा। शनिवार को  शहर में बारिश के बाद  अधिकतम तापमान में सात डिग्री की कमी आने के बाद 12.7 डिग्री और  न्यूनतम तापमान चार डिग्री गिरने के बाद  10.3 डिग्री रहा।  
विज्ञापन


चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल ने बताया कि शहर में चौबीस घंटे के दौरान 74.1मिमी बारिश 22 साल बाद हुई है। इसके पहले चंडीगढ़ में 9 जनवरी 1995 को 82.3 मिमी बारिश हुई थी। इसकेबाद इतनी बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसंम विभाग के अनुसार आठ जनवरी को भारी बारिश की संभावना हैं। शहर में एक सप्ताह तक कोहरा छाए रहेगा। इस दौरान मौसम में सूखी ठंडक बनी रहने की संभावना है। 
पंजाब एवं  हरियाणा में भी इस तरह का मौसम रहने की संभावना जताई गई है। वहीं नौ जनवरी से 13 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री तक रहने की संभावना है। 

शहर के कई हिस्सों में रहा जाम

 rains demolished 22 years old Record, still cloud continue
बारिश - फोटो : अमर उजाला
वहीं शुक्रवार देर रात ओले गिरने से पंजाब एवं हरियाणा में गेहूं की फसल सबसे अधिक प्रभावित होगी। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में वर्ष 2013 में जनवरी महीने में 66.4 और वर्ष 2014 में इसी दौरान 79.5 मिमी. बारिश हुई है।  

सुखना लेक पर नहीं हुई बोटिंग
बारिश के बाद शनिवार को सुखना लेक पर लोगों ने जहां बारिश  का आनंद उठाया, वहीं, लेक में बोटिंग बंद रहीं। इस कारण पर्यटकों में मायूसी रही। 

शहर के कई हिस्सों में रहा जाम
बारिश केकारण सेक्टर - 41,42, 43 ,44 सहित शहर के अन्य हिस्सों में जाम बना रहा। शहर में कई जगह ट्रैफिक लाइट प्वाइंट की लाइटें बंद होने से लोगों को परेशानी हुई। 
 
दस साल में जनवरी महीने की औसत बारिश  
 वर्ष           बारिश (मिमी में)
2007          0.0
2008          12.0
2009          7.7
2010          8.8
2011          4.1
2012          22.8
2013          66.4
2014          79.5
2015           38.9
2016           1.0

 शहर में बारिश होने के बाद ठंडक और बढे़गी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री से अधिक की कमी आएगी। धूप निकलने के बाद 15 दिनों तक सूखी ठंड बनी रहेगी। 
 सुरेंदर पाल, निदेशक , चंडीगढ़ मौसम विभाग 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed