{"_id":"5b198640d34c35e27a24d87b66854e00","slug":"rain-may-be-today-night-be-careful","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें, आज रात हो सकती है बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान दें, आज रात हो सकती है बूंदाबांदी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 02 Feb 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में आए बदलाव से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आज भी बादल छाए रहेंगे। इससे ठंड में थोड़ी बढ़त होगी। रात तक बूंदाबांदी के आसार भी हैं।
अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था। शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 10.4 दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि पांच फरवरी तक फिलहाल मौसम गड़बड़ रहेगा।
बारिश के बाद भी बादल छाए रहेंगे। इस बीच न्यूनतम तापमान में कमी आती रहेगी। तीन फरवरी को भी बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया है कि सवेरे और रात में कोहरा भी छाया रहेगा। इससे लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार को फिलहाल कोहरा थोड़ा कम था।
बादल छाए रहने की वजह से दिन में धूप काफी धुंधली रही। इससे लोगों को ठंड का थोड़ा ज्यादा अहसास हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम परिवर्तन हो रहा है। पहाड़ों पर भी बर्फबारी होगी।