फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rain in new year

जारी रहेगी धुंध, ठंड से राहत के आसार नहीं

Sat, 03 Jan 2015 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 03 Jan 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
rain in new year

ट्राइसिटी में लगातार पांच दिनों तक धूप निकलने के बाद शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला और नए साल की पहली बारिश हुई।

विज्ञापन


दोपहर डेढ़ बजे से देर शाम सात बजे बूंदाबांदी होती रही, जिससे ठंड में भी इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार दोपहर तक कुछ इलाकों में बारिश हो सकती हैं और चार जनवरी से फिर से धुंध पड़ सकती है, जो अगले हफ्ते तक जारी रहेगी। इस दौरान दिन का पारा चार से पांच डिग्री तक पहुंच सकता है।

2.7 एमएम हुई बारिश
चंडीगढ़ में शुक्रवार को 2.7 एमएम बारिश और दिन के पारे में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को दिन का पारा 24.3 डिग्री था, जबकि शुक्रवार को यह तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


हालांकि, रात का तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। वीरवार रात का तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था।

आज खुल सकता है मौसम
मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि शनिवार दोपहर से मौसम खुलने की संभावना है। उसके बाद चार जनवरी से फिर से ठंड लौट आएगी।

यह ठंड अगले हफ्ते तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में तो फिलहाल बारिश कम हुई है, लेकिन हरियाणा के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। यह बारिश एग्रीकल्चर के लिए काफी अच्छी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed