फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rain in chandigarh, weather forecast

चंडीगढ़ः बारिश से हटी धूल की चादर...पर आंधी से गिरे पेड़, गिरा तापमान

Sun, 17 Jun 2018 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Jun 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
rain in chandigarh, weather forecast
चंडीगढ़ में बारिश
दो दिन से खतरनाक हवा झेल रहे चंडीगढ़वासियों को आखिरकार शनिवार सुबह आई बारिश से काफी राहत मिली, पर तापमान गिर गए। प्रदूषण के साथ तापमान का स्तर काफी नीचे दर्ज किया गया। शुक्रवार को शहर का एयरक्वालिटी इंडेक्स 858 दर्ज किया गया था। बारिश के बाद शनिवार को शहर का एयरक्वालिटी इंडेक्स 175 तक गिर गया। हालांकि, अब भी हवा पूरी तरह से साफ नहीं हुई।
विज्ञापन


175 का मतलब मध्यम प्रदूषित है, लेकिन पिछले दिनों के मुकाबले ये काफी कम है। विशेषज्ञों का कहना है कि रविवार को बारिश की संभावना है। इससे प्रदूषण का स्तर और नीचे आ जाएगा। उसके बाद हवा साफ रहेगी। प्रदूषण विभाग के मुताबिक पीएम 10-212 माइक्रोग्राम घनमीटर रिकार्ड किया गया, जबकि पीएम-2.5 63 माइक्रोग्राम घनमीटर, जबकि एक दिन पहले पीएम-10 की वैल्यू करीब तीन गुना ज्यादा दर्ज की जा रही थी।
विज्ञापन


इस तरह नीचे आया एयर क्वालिटी इंडेक्स
दिनांक           जगह              एयरक्वालिटी इंडेक्स
13 जून         कैंबवाला           92
14 जून         सेक्टर 12          361
15 जून         कैंबवाला           858
16 जून         सेक्टर 50          175

इसलिए बिगड़ी थी हवा
प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार ये हवाएं पाकिस्तान और राजस्थान से होकर आ रही हैं, जहां से पहले से ही शुष्क मौसम के कारण धूल के कण और रेत हवा में घुलकर बादल की तरफ छाई हुई थीं। वहां से हवाएं चलीं तो धूल की चादर दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा से होकर चंडीगढ़ को पार कर पंजाब तक पहुंच गई। हवा की रफ्तार कम नहीं होने से धूल का गुबार बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ डिग्री गिरा तापमान
शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे शहर का मौसम बदला। बादल गरजने के बाद बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को 28.4 एमएम बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में नौ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से नौ डिग्री कम था। इसी तरह से रात का तापमान भी सामान्य से नीचे रिकार्ड किया गया है। शुक्रवार रात का तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री कम था।

तेज हवा से शहर में फिर गिरे पेड़
तेज हवा और कुछ देर की बारिश में फिर से शहर में आधा दर्जन पेड़ गिर गए। हर सेक्टर में पेड़ों की टहनियां गिरी पड़ी दिखाई दीं। सेक्टर-18 के मध्य मार्ग पर पंचायत भवन के पास स्लिप रोड पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे आवाजाही बाधित हुई। सेक्टर-18 की इनर मार्केट में भी पेड़ गिर गया।


इसके साथ ही सेक्टर-28 में मकान नंबर-3097 के पास भी एक हरा भरा पेड़ गिर गया। शहर में हर बारिश और तेज हवा में लगातार पेड़ गिर रहे हैं। पर्यावरण प्रेमी राहुल महाजन का कहना है कि शहर के पेड़ कमजोर पड़ गए हैं। पेड़ों को दीमक लग रही है। वहीं, पेड़ों का ट्रीटमेंट करने की बजाय सड़कों को चौड़ा कर पेड़ों को कमजोर किया जा रहा है, जिससे पेड़ गिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed