{"_id":"676fa89c3c2af568580ee0bd","slug":"rain-in-chandigarh-temperature-goes-down-cold-increased-weather-update-photo-gallery-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rain in Chandigarh: रात में बरसा 20MM से ज्यादा पानी, पारा लुढ़का बढ़ी कंपकंपी, आगे ऐसा रहेगा मौसम, Photos","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rain in Chandigarh: रात में बरसा 20MM से ज्यादा पानी, पारा लुढ़का बढ़ी कंपकंपी, आगे ऐसा रहेगा मौसम, Photos
Sat, 28 Dec 2024 01:05 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:05 PM IST
सार
चंडीगढ़ में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार से हो रही बारिश का दौर शनिवार को भी जारी है। बीते 24 घंटे में शहर में 30 एमएम के करीब बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
ठंड में दोपहिया वाहन पर सवार होकर स्कूल जाती बच्ची।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्राईसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली) में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार को बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं, बारिश का दौर शनिवार को भी लगातार जारी है। शहर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में 8.8 एमएम बारिश हुई थी।
मोहाली में 7.5 एमएम बारिश हुई थी। वहीं शुक्रवार और शनिवार की रात जमकर बरसात हुई। चंडीगढ़ में रात में ही 20 एमएम से ज्यादा पानी बरसा। शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक चंडीगढ़ में 29.7 एमएम और मोहाली में 30.1 एमएम बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
बारिश और ओलावृष्टि से तापमान पर खासा असर पड़ा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। 24 घंटे के अंदर दिन के समय तापमान में 8.2 डिग्री की कमी दर्ज की है। शुक्रवार-शनिवार रात के तापमान में 2.7 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान बढ़कर 12.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है। ठंड से लोगों की कंपकंपी छूट गई।
आगे भी तापमान में रहेगी गिरावट
मौसम केंद्र ने शनिवार को भी शहर के कुछ इलाकों में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां अपनाने की सलाह दी गई है।
शुक्रवार को कुछ ऐसा रहा मौसम का मिजाज
शुक्रवार को पूरा दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। दो बार तेज बारिश हुई। एक बार दोपहर में झमाझम बारिश हुई तो दूसरी बार शाम करीब 4.30 बजे के करीब ओलों की बौछार के साथ जोरदार बारिश हुई। इस दौरान मौसम केंद्र के अनुसार कुल 8.8 एमएम पानी बरसा। मौसम केंद्र के अनुसार इस बार सीजन में 1 अक्तूबर से लेकर शुक्रवार शाम 5:30 बजे तक कुल 12.5 एमएम बारिश हुई है। हालांकि यह सामान्य से 89 फीसदी कम है।