फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain in Chandigarh broke the record of two years in the month of March

Chandigarh Weather News: चंडीगढ़ में बारिश से फिर लौटी ठंडी, 13 डिग्री गिरा पारा... दो साल का रिकॉर्ड टूटा

Sat, 01 Apr 2023 12:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 01 Apr 2023 12:50 AM IST
सार

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री ज्यादा रहा। बता दें कि शहर में गुरुवार रात करीब साढ़े 8 बजे बारिश शुरु हुई थी, जो शुक्रवार देर रात तक जारी रही। सुबह के समय लोग भीगते अपने-अपने काम पर पहुंचे।

विज्ञापन
Rain in Chandigarh broke the record of two years in the month of March
chandigarh Weather News - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से ठंड एक बार फिर लौट आई है। शहर का तापमान 20 डिग्री से भी नीचे आ गया है। बारिश से पारा एक दिन में 13 डिग्री सेल्सियस गिरा है। इससे जनजीवन भी प्रभावित हुआ और काम पर आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार इस बार मार्च के महीने में सामान्य से ढाई गुना ज्यादा बारिश हुई है। औसतन मार्च के महीने में 18.6 एमएम पारी गिरता है लेकिन इस मार्च 2023 में 65.7 एमएम से भी ज्यादा पानी बरसा है। विभाग के अनुसार इससे पहले वर्ष 2020 में 72.5 एमएम पानी बरसा था। इस अनुसार मार्च की बारिश ने पिछले दो साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 
विज्ञापन


बारिश के साथ शहर में ठंड ने भी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 13 डिग्री कम रहा जबकि एक दिन पहले गुरुवार को दिन में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट हुई है। वहीं, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री ज्यादा रहा। बता दें कि शहर में गुरुवार रात करीब साढ़े 8 बजे बारिश शुरु हुई थी, जो शुक्रवार देर रात तक जारी रही। सुबह के समय लोग भीगते अपने-अपने काम पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च महीने में अब तक शहर में हुई बारिश

  • वर्ष             बारिश
  • 2023            65.7
  • 2022             00
  • 2021             6.2
  • 2020             72.5
  • 2019             24.4
  • 2018             4.2
  • 2017             22
  • 2016             57.9
  • 2015             119.9
  • 2014             71.7
  • 2013             23.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed