फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rain disrurb Progressive Punjab Agriculture Summit

बादल के मंसूबों पर ‘बादलों’ ने लगाया ब्रेक

Sun, 16 Feb 2014 12:12 AM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Feb 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
rain disrurb Progressive Punjab Agriculture Summit

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बड़े उत्साह के साथ प्रोग्रेसिव पंजाब एग्रीकल्चर समिट आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन मौसम ने उनके जोश और मंसूबों पर ब्रेक लगा दिया।

विज्ञापन


इस समागम में पचास हजार लोगों को जुटाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन अब समागम में ज्यादा से ज्यादा दस हजार लोग ही शामिल हो सकेंगे। क्योंकि बारिश से मची तबाही के चलते ऐन मौके पर आयोजन स्थल बदलना पड़ा।
विज्ञापन


दो महीने पहले प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टमेंट प्रमोशन समिट के समापन के दौरान बादल ने एग्रीकल्चर समिट कराने का ऐलान किया था।

उन्होंने तब कहा था कि यह इन्वेस्टमेंट प्रमोशन समिट से भी ज्यादा भव्य आयोजन होगा। मुख्यमंत्री ने समागम में किसानों, विशेषज्ञों, कंपनी प्रतिनिधियों समेत करीब एक लाख लोगों को जुटाने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि यह लोकसभा चुनाव से पहले होना था, लेकिन उसके बाद मेहमानों की लिस्ट पचास हजार पर सिमट गई थी। इस समिट के इंतजाम में जुटी सरकारी मशीनरी ने पूरी ताकत चप्पड़चिड़ी में झोंक दी।

आखिर में सारे आकलन के बाद 25 हजार लोगों के हिसाब से पंडाल तैयार किया गया था। स्टेज से लेकर मेन पंडाल तक, सब वाटरप्रूफ था।

शुक्रवार शाम सात बजे अधिकारियों ने पंडाल का जायजा लेकर आखिरी फेरबदल कराए और संतुष्ट होकर लौट गए। रात साढ़े नौ बजे शुरू हुई तेज बारिश ने सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया।

शनिवार दोपहर मुख्यमंत्री बादल ने मौके पर जाकर जायजा लिया। फिर समागम नई फल और सब्जी मंडी में कराने का फैसला लिया गया।

जबकि, प्रदर्शनी और टेक्निकल सेशन चप्पड़चिड़ी में ही होंगे, लेकिन मंडी में सिर्फ दस हजार लोग ही बैठ सकते हैं। इसलिए वहां दूसरे राज्यों से आने वाले करीब पांच हजार किसानों के अलावा नजदीकी जिलों के किसान ही समागम में शामिल हो सकेंगे।


बाकी जिलों के किसानों को सीधे प्रदर्शनी ले जाया जाएगा। सीएम सुबह चप्पड़चिड़ी पहुंच कर वीवीआईपी का स्वागत करेंगे। प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद वीवीआईपी उनके साथ ही समागम स्थल पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed