{"_id":"6272e529f395b477b366f5d8","slug":"rain-brought-relief-from-heat-mercury-dropped-by-4-degrees-chandigarh-news-pkl4496334105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, 4 डिग्री गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, 4 डिग्री गिरा पारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे ट्राइसिटी वासियों को बुधवार को काफी राहत मिली। हल्की बारिश के बाद दिनभर ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ गई। पंचकूला में शाम को भी बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को कुछ समय के लिए हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन गर्मी का असर फिर से दिखना शुरू हो जाएगा।
शहर में बुधवार सुबह आठ बजे के करीब तेज आंधी के साथ मौसम खुशगवार हो गया। सुबह 9 बजे के करीब शहर के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई, जो थोड़ी देर बाद बंद हो गई। इसके बाद ठंडी हवाएं चलती रहीं। दोपहर के समय फिर बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश के वजह से शहर का तापमान 4 डिग्री लुढ़क कर 33.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पंचकूला और मोहाली में शाम को भी बारिश हुई। इससे पंचकूला का तापमान 34 डिग्री जबकि मोहाली का तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसकी वजह से पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिन फिर शुष्क रहने वाले हैं। वीरवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
बिजली चमकने से कई घरों के इलेक्ट्रिक उपकरण खराब
बुधवार सुबह तेज बिजली चमकने से खुड्डा अलीशेर में कई लोगों को नुकसान झेलना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह लगभग 9.05 बजे अचानक बिजली कड़की और कई घरों के इलेक्ट्रानिक उपकरण जैसे सीसीटीवी कैमरे, टीवी, फ्रिज आदि खराब हो गए। यह तब हुआ जब इनमें से कई उपकरण बंद पड़े थे। एक केबल ऑपरेटर ने बताया कि लगभग 24 घरों से सेटटॉप बॉक्स खराब होने की शिकायत मिल चुकी है। लोगों ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण उन्होंने पहले से ही टीवी बंद कर दी थी। केवल प्लग नहीं निकाला था। इसके कारण इलेक्ट्रानिक उपकरण खराब हो गए।