फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain and cold winds again increased the chill, the temperature dropped by four degrees

बारिश और ठंडी हवाओं ने फिर बढ़ाई ठिठुरन, तापमान चार डिग्री गिरा

Sun, 23 Jan 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Rain and cold winds again increased the chill, the temperature dropped by four degrees
सेक्टर 17 स्थित प्लाजा में बारिश के दौरान घूमती महिलाएं। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। मौसम ने शनिवार को एक बार फिर करवट ले ली। सुबह से ही बादल छाए हुए थे और ठंडी हवाएं चल रही थीं। दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई, जो रात तक जारी रही। इससे अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि शुक्रवार को कई दिन बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली थी लेकिन अगले ही दिन बारिश और शीतलहर ने लोगों को फिर से कांपने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को शहर में 6.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, एक जनवरी से शनिवार रात तक 125.3 एमएम बारिश दर्ज हुई है, जो औसत से काफी ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश होगी। इसके बाद अगले दो दिन तक हल्के बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन

बारिश के बाद शनिवार को चार डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश और ठंडी हवाओं ने तापमान गिराया तो लोग सर्दी से ठिठुरते हुए नजर आए। ठंड से बचने के लिए दुकानों के बाहर लोग आग सेंकते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली हवा मैदानों में ठिठुरन बढ़ा रही है। रविवार को मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं। सुबह और शाम के समय पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में अलग-अलग हिस्सों में कोहरा भी छा सकता है और हल्की बारिश हो सकती है। अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में ज्यादा अंतर देखने को नही मिलेगा, लेकिन बुधवार के बाद मौसम साफ हो सकता है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले पांच दिन का पूर्वानुमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
रविवार 15 10
सोमवार 13 10
मंगलवार 15 9
बुधवार 16 9
वीरवार 15 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed