फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Railway Minister Bittu took a dig at Bhagwant Mann

Chandigarh News: रेल मंत्री बिट्टू ने भगवंत मान पर कसा तंज

Sat, 08 Nov 2025 06:10 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
Railway Minister Bittu took a dig at Bhagwant Mann
सुनाम। मुख्यमंत्री भगवंत मान के विधानसभा क्षेत्र धूरी से शनिवार को केंद्रीय रेल मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया। यह ट्रेन धूरी को सीधे दिल्ली से जोड़ेगी। शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम और प्रेस वार्ता में रेल मंत्री बिट्टू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला। बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री हर वक्त मज़ाक उड़ाने और तंज कसने में व्यस्त रहते हैं लेकिन विकास के नाम पर संगरूर और धूरी को कुछ नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मान न तो धूरी में पुल बनवा पाए और न ही मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की दिशा में कोई ठोस कदम उठा सके हैं। रेल मंत्री ने कहा कि सीएम मान ने हाल ही में कहा था कि बिट्टू कुछ नहीं करवा सकता उससे तो रेलवे स्टेशन पर टी-स्टॉल ही खुलवा लो। आज उसी धूरी स्टेशन पर तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन खड़ी है जो सीधे दिल्ली से जोड़ेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब की जनता की बजाय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए सुविधाएं जुटाने में लगे हैं। बिट्टू ने कहा कि धूरी को रेलवे क्षेत्र में पिछड़ने नहीं दिया जाएगा और जल्द ही अन्य रेल परियोजनाएं भी यहां लाई जाएंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस रफ्तार से वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी, उसी रफ्तार से भाजपा पंजाब में अपना परचम लहराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed