{"_id":"5fca5c1a28eb3f2f5b55cc63","slug":"raikot-mla-jagtar-singh-has-returned-in-aam-aadmi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोपड़ विधायक के बाद अब रायकोट विधायक जगतार सिंह की आम आदमी पार्टी में हुई वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोपड़ विधायक के बाद अब रायकोट विधायक जगतार सिंह की आम आदमी पार्टी में हुई वापसी
Fri, 04 Dec 2020 09:52 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 04 Dec 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
आप नेताओं की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी को छोड़कर दूसरे दलों में गए आप विधायकों की घर वापसी शुरू हो गई है। रोपड़ विधायक के बाद अब रायकोट विधायक जगतार सिंह जग्गा ने आप की सदस्यता ली है। इस दौरान उन्होंने क्षमा मांगते हुए कहा कि वह पार्टी में किसी पद और रुतबे की इच्छा के बिना एक आम वालंटियर बनकर काम करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनके पार्टी से दूर जाने के कारण जितने वालंटियरों और नेताओं के दिलों और मान-सम्मान को ठेस पहुंची थी, वे सभी माफ करें। नेता प्रतिपक्ष और आप के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा ने पार्टी में उनका स्वागत किया है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा समेत पार्टी के विधायकों और नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में फिर शामिल होने के बाद विधायक जगतार सिंह हिस्सोवाल ने पार्टी में वापसी का सोशल मीडिया पर खुद एलान किया। जगतार ने कहा कि ‘मैं अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का रायकोट से विधायक बना था लेकिन कुछ कारणों और गलत-फहमियों की वजह से गुमराह हो गया था।
विज्ञापन
इस दौरान अपनी गलती और जमीनी हकीकत का एहसास हुआ कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सिर्फ आप ही पंजाब और देश के लोगों का कल्याण कर सकती है। भ्रष्ट निजाम का पलटा मार सकती है और सभी वर्गों की समस्याओं का समाधान कर सकती है।